
UP Weather : IMD का जारी किया येलो अलर्ट, यूपी में अगले कुछ घंटों में बारिश व वज्रपात की संभावना
UP Weather: यूपी में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग लग गया है। इससे मौसम में उमस बड़ गई है। लोग गर्मी से परेशान हैं। रात में भी राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में फिलहाल बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक, प्रदेश में सोमवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
90 प्रतिशत तक पहुंच सकती है आर्द्रता
गोरखपुर सहित पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। यह क्रम सोमवार से शुरू होकर बुधवार तक चलेगा। बुधवार को हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आर्द्रता 90 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।
Published on:
04 Sept 2023 03:54 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
