
weather update Imd Rainfall Alert
weather update Imd Rainfall Alert : उत्तर प्रदेश में 6 जून तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होनी की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने 3 जून को 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, शामली, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, फिरोजाबाद मैनपुरी,बागपत, सहित अन्य जिले शामिल हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की गति से आंधी चलेगी।
अगले 36 घंटों तक छाए रहेंगे बादल
IMD ने प्रदेश में अगले 36 घंटों तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की भी बात कही है। लेकिन मौसम का मिजाज बदला-बदला सा लग रहा है। आगामी दिनों में दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच मौसम सबसे ज्यादा गर्म रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद में बारिश होेने की संभावना है।
Published on:
04 Jun 2023 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
