
लखनऊ. यूपी की योगी सरकार ने चुनाव नजदीक आते ही विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। होमगार्ड विभाग (UP Home Guard Recruitment 2021) में 19 हजार पदों पर भर्ती करने की तैयारी को तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सितंबर महीने में इसके लिए सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना अनिवार्य है। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का साफ निर्देश है कि जिन विभागों में पद खाली हैं उन्हें जल्द से जल्द भरा जाए।
होमगार्ड भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) के संबंध में यूपी सरकार के होमगार्ड, सिविल डिफेंस और सैनिक कल्याण पुनर्वास मंत्री ने जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यूपी होमगार्ड (UP Home Guard) भर्ती 2021 के लिए सितंबर में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
15 हजार रुपए मिलेगी सैलरी
यूपी में होमगार्ड (UP Home Guard Recruitment 2021) के जवानों की सैलरी नए नियम के अनुसार कम से कम 15 हजार रुपए महीना मिलेगी। कुछ समय पहले ही होमगार्ड विभाग (UP Home Guard Recruitment 2021) ने मानदेय में 125 रुपए बढ़ाया था। इससे पहले उत्तर प्रदेश में होमगार्ड (UP Home Guard) को प्रतिदिन 375 रुपए मिलते थे और अब 500 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे।
शारीरिक मापदंड जरुरी
लंबाई- सामान्य वर्ग- 167.7 सेंटीमीटर, एससी/एसटी- 162.6 सेंटीमीटर
चेस्ट बिना फुलाए- सामान्य वर्ग- 78.8 सेमी, एससी/एसटी- 76.5 सेमी
चेस्ट फुलाने के बाद- सामान्य वर्ग- 83.8 सेमी, एससी/एसटी- 81.5 सेमी
ऑफलाइन परीक्षा के आधार पर हो सकता है चयन
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) के लिए आयु 18 वर्ष न्यूनतम होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा के बारे स्पष्ट जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल सकेगी। होमगार्ड भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2021) के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑफलाइन परीक्षा के आधार पर ही किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) का निर्देश है कि हर प्रकार की भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। किसी भी तरह की नियम की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Published on:
21 Aug 2021 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
