29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Nurse Recruitment 2021: आयोग ने दी उम्मीदवारों को राहत, बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख

नए गाइडलाइन के मुताबिक, उम्मीदवार तीन सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख को भी बढ़ा दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 19 Aug 2021, 10:33 PM IST

nurse.jpg

लखनऊ. यूपी में सरकारी विभागों में लगातार भर्तियां निकल रही हैं। सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द रिक्त पदों को नियुक्ति करके उन्हें भरा जाए। सरकारी अस्पतालों में रिक्त स्टाफ नर्स या सिस्टर के लिए निकली भर्ती में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को सहूलियत की है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 में आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें : Railway Recruitment 2021: रेलवे ने निकाली यूपी के तीन शहरों के लिए बंपर भर्ती, बिना परीक्षा 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका

तीन सितंबर कर सकते हैं आवेदन

नए गाइडलाइन के मुताबिक, उम्मीदवार तीन सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख को भी बढ़ा दी गई है। इसके पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 16 अगस्त थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती के लिए 16 जुलाई को विज्ञापन निकाला था। स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 के लिए 3,012 पदों की भर्ती होनी है। इस भर्ती में पुरुषों की 341 व महिला नर्सों की 2671 पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

अक्टूबर में होगी परीक्षा

आयोग के परीक्षा कैलेंडर में स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 प्रारंभिक परीक्षा तीन अक्टूबर को प्रस्तावित है। अभी उसमें काफी समय है। जिसकी वजह से आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा एक जुलाई 2021 को 21 वर्ष अवश्य पूरी होनी चाहिए, जबकि अधिकतम 40 वर्ष तय है। वहीं, दिव्यांगजनों के लिए अधिकतम आयुसीमा 55 वर्ष निर्धारित है।

जमा करनी होगी स्वप्रमाणित प्रतियां

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कापी व आवेदन में किए गए सभी दावों के समर्थन में प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी।

यह भी पढ़ें : JOB: 10वीं पास हैं, तो इन संस्थानों में तुरंत करें अप्लाई, मिलेगी सरकारी नौकरी