यूपी बिजली विभाग में नौकरी करने का अच्छा मौका है। यूपीपीसीएल ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों कोे लिए अप्लाई कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। यूपी बिजली विभाग यानी यूपीपीसीएल में असिसटेंट अकाउंटेट के पदों पर लिए वैकेंसी निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीसीएल के ऑफिशियल बेबसाइट पर जा करके अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आखिरी तारीख 30 नवंबर है।
जानें: पद, आयु, योग्यता और सैलरी
पदों की संख्या
UPPCL Recruitment: यूपीपीसीएल असिसटेंट अकाउंटेट के कुल 209 पदों पर वैकेंसी हैँ। इसमें 92 पद सामान्य वर्ग के लिए, ओबीसी वर्ग के लिए 51 पद और एससी के 41 पद हैं। 20 पद इडब्लूएस के लिए और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5 पद आरक्षित हैं।
आयु सीमा
UPPCL की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 के बीच होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का कॉमर्स में बैचलर होना यानी B.com पास होना जरुरी है।
सिलेक्शन का प्रोसेस
उम्मीदवारों का सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के आधार पर होगा। एग्जाम के दो पार्ट होंगे। जिसमें पहले लिखित परीक्षा होगी फिर इंटरव्यू देना होगा। इसके बाद सेलेक्शन होगा।
सैलरी
इस पद के लिए सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 29,800 रुपए से 94,300 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।