
फायरमैन के पदों पर निकली भर्ती, PC- IANS
लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ, ने विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सचिवालय प्रशासन विभाग के नियंत्रणाधीन विधान भवन रक्षक के लिए रिक्त 120 पदों एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक के रिक्त 50 पदों पर भर्ती हेतु योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए एप्लीकेशन सुधार विंडो 6 जुलाई तक सक्रिय रहेगा।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए। वहीं, प्रादेशिक (टेरिटोरियल) सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा या एनसीसी 'बी' प्रमाणपत्र वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025) के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 21,700 से 69,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 25 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें, रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।
Published on:
25 Apr 2026 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
