
थार से रिटायर्ड असिटेंट रजिस्ट्रार को रौंदा, PC- Patrika
झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। रिटायर्ड सहायक कुलसचिव मनीराम वर्मा(70 वर्ष) घर का सामान लेने के लिए स्कूटी से जा रहे थे, तभी परीक्षा भवन की ओर से तेज रफ्तार में आ रही काली थार गाड़ी ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। थार में 4 पुलिसवाले सवार थे। हादसे के बाद चारों पुलिस वाले भाग गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि मनीराम वर्मा स्कूटी समेत लगभग 20 मीटर तक घिसट गए और थार के अगले पहिए के नीचे दब गए। गाड़ी में खाकी वर्दी पहने चार पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे के तुरंत बाद वे गाड़ी छोड़कर बैग उठाकर भाग गए।
घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षा गार्डों और विश्वविद्यालय स्टाफ ने लोगों की मदद से थार गाड़ी को हटाया। घायल मनीराम वर्मा को तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मनीराम वर्मा 2015 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और परिवार के साथ ही कैंपस में रहते थे। उनके बेटे गिरीश कुमार ने बताया कि पिता सामान्य रूप से दुकान से सामान लाने निकले थे। उस समय कैंपस में होमगार्ड का परीक्षा पेपर चल रहा था, जिसके कारण परीक्षा भवन की तरफ आवाजाही थी।
नवाबाद पुलिस ने थार गाड़ी और स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिसकर्मियों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।
मनीराम के बेटे गिरीश कुमार ने बताया- शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पिता घर से स्कूटी लेकर निकले थे। वो कैंपस के बाहर दुकान से सामान लेने जा रहे थे। तभी कैंपस के अंदर परीक्षा भवन की तरफ से तेज गति में आ रही काले रंग की THAR गाड़ी ने पापा की स्कूटी को टक्कर मार दी।
चारों पुलिसवाले वर्दी पहने हुए थे। रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम थार के पहिए के नीचे दब गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह घटना विश्वविद्यालय कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मनीराम वर्मा के परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
25 Apr 2026 05:44 pm
Published on:
25 Apr 2026 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
