25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर महीने 50 हजार रुपए देता था फिर भी मेरे बेटे को खा गई, नीले ड्रम वाली मुस्कान को देखकर रोने लगीं सौरभ की मां

Meerut Blue Drum Case : मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड की कोर्ट में सुनवाई: सौरभ की मां ने मुस्कान और साहिल के लिए मांगी फांसी की सजा। जानें क्या है पूरा मामला और कब आएगा फैसला।

2 min read
Google source verification

नीले ड्रम वाली मुस्कान को सौरभ की मां ने सुनाई खरी खोटी, PC- Patrika

Meerut Blue Drum Case : नीला ड्रम कांड मामले में मुस्कान रस्तोगी की 21 अप्रैल को मेरठ जिला कोर्ट में सुनवाई। इस दौरान मुस्कान के ब्वॉयफ्रेंड साहिल को भी कोर्ट में पेश किया गया। जज ने दोनों से 32-32 सवाल पूछे। इस दौरान सौरभ की मां भी कोर्ट में ही मौजूद थी। उन्होंने मुस्कान को खूब खरी-खोटी सुनाई।

सौरभ की मां फूट-फूटकर रोई, बोलीं- दोनों को फांसी हो

कोर्ट पहुंचते ही सौरभ की मां रेनू देवी और भाई भावुक हो गए। रेनू देवी फूट-फूटकर रो पड़ीं और गुस्से में चीखकर बोलीं,
'मेरा पूरा परिवार एक साल से मेंटली डिस्टर्ब है। कोई किसी से बात नहीं करता। इस लड़की (मुस्कान) ने मेरा घर बर्बाद कर दिया। दोनों को फांसी की सजा होनी चाहिए। मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है। मैं नहीं चाहती कि किसी और का घर बर्बाद हो।

मैंने अपने बेटे से कभी एक रुपया भी नहीं मांगा। लेकिन इस लड़की का खर्चा पूरा करने के लिए मेरा बेटा बाहर गया था। मेरी बहू होती तो ऐसा कभी नहीं करती। उसके मां-बाप ने उसे भगा दिया था। हमने तो उसे बेटी मानकर रखा था। मुस्कान के पेरेंट्स मुंह छिपाकर घूम रहे हैं। उनके घर में संस्कार ही नहीं थे। अगर इन दोनों को सजा नहीं हुई तो और लोगों को बल मिलेगा।”

धारा 313 की सुनवाई शुरू

यह पहली बार है जब गिरफ्तारी के 13 महीने बाद (18 मार्च 2025 को गिरफ्तारी हुई थी) दोनों आरोपियों को शारीरिक रूप से कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होती रही। अब तक 22 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। अभियोजन पक्ष के साक्ष्य बंद हो गए हैं। कोर्ट अब नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 313 (पहले CRPC 313) के तहत दोनों से अपने ऊपर लगे आरोपों पर सवाल पूछ रहा है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं आए तो यह उनके खिलाफ जा सकता है। इसके बाद अंतिम बहस और फैसला होगा। जिला शासकीय अधिवक्ता के मुताबिक इसी महीने फैसला आ सकता है।

मुस्कान की बेटी (नाम राधा) जेल में ही पैदा हुई थी। हत्या के समय मुस्कान प्रेमी साहिल से गर्भवती थी। बच्ची को मां के साथ रखने का प्रावधान होने के कारण उसे कोर्ट लाया गया।

जान लें क्या था पूरा मामला?

3 मार्च 2025 की रात मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र (इंदिरानगर) में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की निर्मम हत्या कर दी गई। पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर सौरभ को मारकर शव के टुकड़े किए और नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छुपा दिया। दोनों हिमाचल भाग गए थे। 17-19 मार्च 2025 को गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। केस अब अंतिम चरण में है।

दरअसल, मुस्कान और साहिल का अफेयर काफी पुराना था। सौरभ लंदन से छुट्टी पर आए थे। हत्या के बाद दोनों ने डिस्को में घूमने और पार्टी करने की भी खबरें आई थीं। अब कोर्ट में दोनों अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करेंगे, लेकिन 22 गवाहों के बयानों ने उनके खिलाफ मजबूत सबूत जुटा दिए हैं।