
पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान के मामले में बड़ा अपडेट। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज
Muskan Sahil Blue Drum Case Update:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की चिंता अब बढ़ती नजर आ रही है। जैसे-जैसे मामला अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, दोनों आरोपियों को सजा का डर सताने लगा है। इसी डर के चलते उन्होंने जेल प्रशासन से अपने भविष्य को लेकर सवाल भी पूछने शुरू कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि मुस्कान और साहिल ने जेल अधीक्षक से यह जानना चाहा कि यदि कोर्ट में उनके खिलाफ फैसला आता है, तो हाईकोर्ट में उनका मुकदमा कौन लड़ेगा? इस पर जेल अधीक्षक ने उन्हें आश्वस्त किया कि यदि वे सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें सरकारी वकील उपलब्ध कराया जाएगा, जो उच्च न्यायालय में उनकी पैरवी करेगा। इस जवाब से दोनों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन सजा की आशंका अभी भी बनी हुई है।
जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे के अनुसार, हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों आरोपियों से 32-32 सवाल पूछे थे। ये सवाल गवाहों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थे। हालांकि, दोनों ने हर आरोप को सिरे से नकारते हुए खुद को निर्दोष बताया। मुस्कान ने दावा किया कि उसे संपत्ति के विवाद में फंसाया गया है।
अदालत ने आरोपियों से यह भी पूछा कि क्या वे अपने बचाव में कोई गवाह या साक्ष्य पेश करना चाहते हैं। इस पर मुस्कान ने साफ इनकार कर दिया, जबकि साहिल शुक्ला ने अपने बचाव में गवाह पेश करने की बात कही है। अब आगामी सुनवाई में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि साहिल किन गवाहों को अदालत में पेश करता है।
मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को निर्धारित की गई है। माना जा रहा है कि यह सुनवाई केस को निर्णायक दिशा दे सकती है। अगर आरोपी अपने बचाव में मजबूत साक्ष्य पेश नहीं कर पाते हैं, तो इसके बाद अंतिम बहस शुरू हो सकती है।
जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा के अनुसार, दोनों आरोपियों की जेल में काउंसलिंग की गई है, जिसके बाद उनके व्यवहार में बदलाव देखा गया है। मुस्कान इन दिनों पूजा-पाठ में ज्यादा समय बिता रही है। कोर्ट में पेशी की जानकारी मिलने के बाद उसने अपनी धार्मिक गतिविधियां और बढ़ा दी थीं और पिछले तीन दिनों से उपवास भी कर रही थी।
वहीं, साहिल शुक्ला जेल में सब्जियां उगाने का काम कर रहा है। जब भी दोनों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होती है, तो वे एक-दूसरे को देख पाते हैं। हाल ही में हुई सुनवाई में दोनों को एक ही वाहन से अदालत ले जाया गया था।
संबंधित विषय:
Published on:
23 Apr 2026 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
