3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना तलाक दिए पति ने की तीसरी शादी, एक पत्नी किन्नर भी, झांसी में शिकायत लेकर एसएसपी आफिस पहुंची महिला

Love Marriage Fraud:झांसी में प्रेम विवाह के बाद महिला ने पति पर बिना तलाक दिए तीन शादियां करने, दहेज प्रताड़ना और मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
Love Marriage Fraud

सांकेतिक फोटो पत्रिका

Husband Accused Of Three Marriages: झांसी में प्रेम विवाह के बाद एक महिला की जिंदगी उस समय मुश्किलों में घिर गई जब उसे पता चला कि उसके पति ने बिना तलाक दिए कथित रूप से तीन शादियां कर ली हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में देकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी और अंततः वह न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस के पास पहुंची है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान शुरू हुआ प्रेम संबंध

पीड़िता मूल रूप से महोबा की रहने वाली है। उसने बताया कि वर्ष 2015 में वह झांसी में बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। समय के साथ दोनों ने परिवार की सहमति से विवाह करने का निर्णय लिया और 11 अक्टूबर 2015 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शुरुआत में सब ठीक रहा लेकिन बाद में रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा।

दहेज प्रताड़ना और घर से निकाले जाने का आरोप

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। स्थिति इतनी खराब हो गई कि करीब डेढ़ वर्ष बाद उसे अपने छोटे बेटे के साथ घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके चली गई। कुछ समय बाद पति उसे वापस ले आया लेकिन व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया और कुछ समय बाद उसे फिर से घर से बाहर कर दिया गया।

तीन शादियों का खुलासा और पुलिस जांच

पीड़िता के अनुसार बाद में उसे पता चला कि उसके पति ने एक किन्नर से भी विवाह किया है। किन्नर ने फोन कर बताया कि पति उसके जेवर और करीब आठ लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। मुलाकात के दौरान विवाह से जुड़े फोटो भी दिखाए गए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने अप्रैल माह में तीसरी शादी भी कर ली है। आरोपों की पुष्टि के लिए वह फोटो सहित अन्य साक्ष्य लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।