15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममेरी बहन को लेकर भागा भाई, मां ने सुरक्षा की लगाई गुहार, घर से सोने-चांदी के जेवर और एक लाख रुपये ले जाने का आरोप

Minor Girl Missing: झांसी में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने ममेरे भाई पर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और तलाश शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification

झांसी

image

Ankit Sai

Jul 15, 2026

crime news

यूपी क्राइम न्यूज

Jhansi Minor Girl Missing Case: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसका ममेरा भाई उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिवार का दावा है कि किशोरी घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और उसके नाम जमा करीब एक लाख रुपये भी साथ ले गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग सुबह घर से निकली, फिर नहीं लौटी

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की सुबह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

मां ने बेटी की सुरक्षित बरामदगी की लगाई गुहार

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली। पीड़िता कि मां ने कहा कि मेरी बेटी अभी नाबालिग है और उसकी सुरक्षा को लेकर पूरा परिवार बेहद चिंतित है। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए, क्योंकि उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

ममेरे भाई पर लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि उनकी रिश्तेदारी में आने वाला एक युवक, जो किशोरी का ममेरा भाई बताया जा रहा है, अक्सर उनके घर आता-जाता था। परिवार का कहना है कि इसी दौरान उसने किशोरी से संपर्क बढ़ाया और मोबाइल फोन पर लगातार बातचीत करता रहा। उनका दावा है कि युवक ने किशोरी को अपने प्रभाव में लेकर उसे घर से अपने साथ ले जाने की योजना बनाई।

जेवर, नकदी और जमा रकम भी गायब होने का दावा

परिवार का कहना है कि किशोरी अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और उसके नाम जमा करीब एक लाख रुपये भी लेकर गई है। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी युवक के परिवार से जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

दिल्ली में रहते हैं माता-पिता

परिवार के अनुसार, किशोरी के माता-पिता रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। गांव में किशोरी अपने भाइयों और दादी के साथ रह रही थी। बेटी के लापता होने की सूचना मिलने पर माता-पिता भी तुरंत गांव पहुंचे और उसकी तलाश में जुट गए। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के बरामद होने और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।