9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झांसी: लिव-इन पार्टनर के सामने युवक ने मंदिर परिसर में की खुदकुशी, इलाके में सनसनी

Suicide Case News: झांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 42 साल के युवक ने प्रेमिका के सामने मंदिर परिसर में फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा टूटने से वह पत्थरों पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Jhansi Suicide Case

युवक ने मंदिर परिसर में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बड़ागांव थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 42 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने ही मंदिर परिसर में पेड़ से फांसी लगा ली। प्रेमिका उसे लगातार रोकती और मनाती रही, लेकिन वह नहीं माना। फांसी लगाते ही अचानक रस्सी टूट गई और युवक नीचे लगे पत्थरों पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

100 रुपये लेकर जूते खरीदने निकला था युवक

जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन सुबह लखन आदिवासी ने अपनी लिव-इन पार्टनर लक्ष्मी से कहा कि उसके पैरों में छाले पड़ गए हैं और जूते खरीदने हैं। इसके बाद वह लक्ष्मी से 100 रुपये लेकर घर से निकला, लेकिन कुछ देर बाद शराब पीकर लौटा। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। लक्ष्मी ने उससे कहा कि वह खाना बना रही है और खाना खाकर दोनों काम पर चलेंगे। इसके बाद लखन शौच का बहाना बनाकर घर से निकल गया।

तलाशते हुए पहुंची प्रेमिका के सामने घटित हुआ हादसा

काफी देर तक लखन के न लौटने पर लक्ष्मी उसकी तलाश में निकली। ढूंढते हुए वह एक स्कूल के पीछे स्थित मंदिर परिसर पहुंची, जहां लखन पेड़ पर चढ़कर फांसी का फंदा तैयार कर रहा था। लक्ष्मी उसे उतरने के लिए मनाती रही और रो-रोकर ऐसा न करने की गुहार लगाती रही। हालांकि, लखन ने उसकी एक न सुनी। जैसे ही उसने फंदा लगाया, रस्सी टूट गई और वह सीधे पत्थरों पर जा गिरा, जिससे उसकी जान चली गई।

तीन साल से साथ रह रहे थे दोनों

पुलिस जांच के अनुसार, मृतक लखन आदिवासी झांसी के बिरगुवां गांव में किराए के मकान में रह रहा था। लक्ष्मी के मुताबिक, उसकी शादी 20 साल पहले कैलाश नाम के व्यक्ति से हुई थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। पति से विवाद के बाद एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात लखन से हुई थी।

शराब की लत बनी विवाद की वजह

करीब तीन साल पहले लक्ष्मी अपने पति और बच्चों को छोड़कर लखन के साथ रहने लगी थी। दोनों ग्वालियर और मुंबई में रहने के बाद करीब 15 दिन पहले ही झांसी के बिरगुवां गांव आए थे और मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहे थे। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि लखन अपनी कमाई शराब में उड़ा देता था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।