25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPTET 2018: कोई पहुंचा मोबाईल लेकर तो कही फर्जी अभ्यर्थी चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसे सम्पन्न हुई परीक्षा

रविवार को प्रदेश भर में टीईटी-2018 की परीक्षा यूपी पुलिस की एसटीएफ टीम की कड़ी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 18 Nov 2018, 8:21 PM IST

UPTET 2018

UPTET 2018

लखनऊ. रविवार को प्रदेश भर में टीईटी-2018 की परीक्षा यूपी पुलिस की एसटीएफ टीम की कड़ी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। इस दौरान कई जिलों में पुलिस ने सॉल्वरों गैंग को भी गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक पूरे यूपी से 32 लोगों को गैर उपकरण इस्तेमाल करने, गलत तरीके से परीक्षा देने व किसी रूप से अभ्यार्थियों की मदद करने के लिए एसटीएफ टीम व जिला पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- स्मृति ने भेजी साड़ियां तो राहुल ने भेजे यह खास केले, भाजपा की प्लानिंग हुई चौपट, कांग्रेस ने मारी बाजी

प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा रविवार सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे के बीच हुई तो वहीं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक हुई। यूपी के 75 जिलों के 31021 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल 17,83,716 परीक्षार्थी शामिल हुए।

चित्रकूट में हुई परीक्षा में पहुंचा अभ्यर्थी मोबाईल लेकर-

इस दौरान चित्रकूट के एक केंद्र में उस समय खलबली मच गई जब एक अभ्यर्थी कड़ी चेकिंग के बाद भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल लेकर पहुंच गया। आपको बता दें कि चित्रकूट जिले में कर्वी मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज समेत 12 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। प्राथमिक स्तर पर 7,538, उच्च प्राथमिक स्तर पर 3,111 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि तलाशी में कुछ ढील की वजह से चित्रकूट इंटर कालेज केंद्र पर परीक्षार्थी मोबाइल लेकर अंदर पहुंच गए। दरअसल मुख्य द्वार से लेकर कक्ष गेट पर दोबारा तलाशी में मोबाइल निकाले गए थे। इसके बाद सभी परीक्षार्थियों को कड़ी हिदायत दी गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर डीएम विशाख, एडीएम गणेश प्रसाद, एसपी मनोज कुमार झा समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे थे। इसी तरह जिले के सभी केंद्रों पर सख्त इंतजाम किए जाने का हवाला दिया गया। डीएम ने इस दौरान सुरक्षा में चूक या नकल की स्थिति पर कड़ी कार्रवाई की बात की।

ये भी पढ़ें- परीक्षार्थी को UPTET की परीक्षा में पास कराने के लिए उसकी भाभी ने रचा ऐसा षड़यंत्र, चेंकिंग के दौरान उड़ गए पुलिस के होश, इस खबर में मचा हड़कंप

श्रावस्ती में ननद की जगह परीक्षा देने पहुंची भाभी-

वहीं श्रावस्ती के भिनगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनता इंटर कालेज पटना खरगौरा में यूपी टीईटी की प्रथम पाली की परीक्षा देते हुए एक फर्जी छात्रा पकड़ी गई है। जिसका नाम ललिता बताया जा रहा है। मौजूदा समय मे वह भिनगा तहसील के परशुराम पुर गांव में लेखपाल के पद पर तैनात है। ललिता अपनी ननद साधना देवी के स्थान पर परीक्षा दे रही थी।

ये भी पढ़ें- यहां हो गया जमकर बवाल, UPTET परीक्षा देने आई महिलाओं के साथ हुई धक्का-मुक्की, कहा उतारो इसे फिर दो परीक्षा

मुरादाबाद में पकड़ा गया जालैन निवासी फर्जी परीक्षार्थी-

उधर मुरादाबाद में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ करते हुये उसके छह सदस्यों को धर दबोचा, जो मुरादाबाद, अमरोहा और जालौन के रहने वाले हैं। इनमें विपिन कुमार जालौन और राजपाल अमरोहा का निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तार अन्य अभियुक्त सचिन और जितेंद्र मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए, जबकि सौरभ अस्थाना कानपुर और राजकुमार आदमपुर अमरोहा जिले का रहने वाला है।