
Uttar Pradesh CM Yogi
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को अनुपूरक बजट पास कर दिया गया। बजट का किसी ने विरोध नहीं किया। इस बजट में धार्मिक स्थानों के विकास के लिए अच्छी खासी रकम प्रस्तावित की गई है। बजट चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने पूर्व विधायक पुत्र की हत्या का मामला उठाया और यूपी की कानून व्यवस्था की धज्जियां उधेडऩी शुरू कीं तो मुख्यमंत्री ने इसके जवाब में कहा कि विरासत में उन्हें अपराधों से भरा हुआ यूपी मिला था। उसे सुधारा जा रहा है। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत पर धन्यवाद और बधाई का प्रस्ताव रखा जिसका विरोध सबसे पहले बसपा के नेता सदन लालजी वर्मा ने किया उसके बाद समूचे विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया। इसके ठीक बाद विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।
यूपी का अनुपूरक बजट एक नजर में-
विधानसभा में आज वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बजट पेश किया। बजट पर समूचे सत्ता पक्ष ने टेबिलें थपथपा कर स्वागत किया। विधानसभा में 1138817 लाख करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश हुआ। इसमें कोर्ट में वादों की जल्द पैरवी के लिए अधिवक्ताओं की फीस भुगतान के लिए 12074000 रुपया प्रस्तावित किया गया है। इसी प्रकार बुनकरों के बिजली बिल में छूट के लिए डेढ़ अरब रुपया पास किया गया है। अन्य प्रमुख प्रस्ताव इस प्रकार हैं-
दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के लिए 58 करोड़ रुपए
अंतरष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के लिए 1,3 करोड़ रुपए
अगरा एक्सप्रेसवे के लिए सिम्बोलिक 1000 रुपया
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के करीब 152 करोड़ रुपए
गन्ना भुगतान के लिए 200 करोड़ रुपए
जेलों में बिजली बिल के भुगतान के लिए 7 करोड़ रुपए
ए टी एस,एस टी एफ समेत पुलिस महकमे के लिए 164 करोड़ रुपए
स्वच्छ भारत के तहत ग्रामीण इलाकों में शौचालय निर्माण के लिए 12 अरब रुपया
मेडिकल कॉलेजों के लिए 425 करोड़
बेसिक शिक्षा के लिए 451 करोड़
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 1125 करोड़
अल्पसंख्यको के लिए 84 करोड़
नागरिक उड्डयन विभाग को 200 करोड़
चित्रकूट में रामघाट समेत पर्यटन स्थलों के लिए 12 करोड़
जिला मुख्यालय 4 लेन के लिए ,स्टेट हाइवे के लिए 16 करोड़
स्वास्थ्य विभाग के लिए 101 करोड़
ई वी एम मशीनो की मतम्मत के लिए 10 करोड़
कैलाश मानसरोवर भवन के लिए करीब 11 करोड़ रुपए
बाढ़ नियंत्रण और सिचाई के लिए 240 करोड़ रुपए
स्वच्छ भारत मिशन में 522 करोड़ रुपए
बनारस में विश्वनाथ मंदिर मार्गो के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपए
्र
सदन की कार्यवाही के दौरान कई बार सत्ता पक्ष ने गुजरात और हिमाचल की जीत के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी व वहां की जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रस्ताव का विरोध सदन में बसपा के नेता लालजी वर्मा ने किया तो उनके साथ नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी व कांगे्रस भी शामिल हो गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का प्रस्ताव सदन में पास करना एक गलत परम्परा होगी, इसलिए वे सदन का बहिष्कार करते हैं।
इससे पहले जब नेता प्रतिपक्ष ने यूपी में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं और पूर्व भाजपा विधायक जिप्पी तिवारी के बेटे की हत्या का मामला उठाया तो विपक्ष सत्तारूढ़ दल के खिलाफ एक साथ बोलने लगा। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मामला पुरानी रंजिश का था। उनके घर छापा मारा गया तो 30 लाख रुपया बरामद हुआ है। इससे जाहिर है कि अपराध रंजिशन हुआ है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। लेकिन सदन को यह बताना भी जरूरी है कि एनसीआरबी की रिपोर्ट में जब यूपी में उन्हें सत्ता मिली तो एक साल में 31 दंगे हुए। 801 जातीय संघर्ष हुए। पूरा जंगल राज था यूपी में। उनके 10 महीने के शासन में अब तक केवल एक जातीय संघर्ष हुआ है। सहारनपुर के एक माफिया की 290 करोड़ रुपए की सम्पत्ति जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पिछले वर्षों की तुलना में बहुत सुधरी है। विपक्ष का आरोप निराधार है।
Published on:
18 Dec 2017 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
