11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोगियों के लिए दान में दिए गए उपकरण का उचित प्रयोग हो – राज्यपाल

बैंक के इस नए दायित्व का परिचय समाज में होगा अन्य संस्थाएं भी सामाजिक सेवा के लिए आगे आयेंगी।
less than 1 minute read
Google source verification
Trama ambulance Flag

एम्बुलेन्स के माध्यम से रोगियों की सेवा में आसानी होगी। रोगियों के लिए दान में दिए गए उपकरण का उचित प्रयोग हो। उन्होंने कहा कि एम्बुलेन्स का दुरूपयोग न हो बल्कि जिस कार्य के लिए दान मिला है, उसी के लिए उपयोग हो। कैंसर एवं वृद्धावस्था के जटिल रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए कार्य करने वाली संस्था आस्था की सराहना करते हुए कहा कि रोगी सेवा परम सेवा है। कैंसर के मरीज को जिन्दा रहने के लिए उम्मीद और उमंग की आवश्यकता होती है। समय पर इलाज, परिवार का सहयोग और मरीज में इच्छाशक्ति का निर्माण करने से मरीज को जल्दी लाभ होता है। आस्था संस्था से जुड़े लोग पूरे समर्पण भाव से इस पावन दायित्व को निभाएं।

Trama ambulance Flag

आस्था के संस्थापक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि 12 साल पहले संस्था का शुभारम्भ किया गया था। अस्पताल में गम्भीर कैंसर रोगियों और शैय्याग्रस्त रोगियों के लिए 60 बेड वाला यूनिट भी है। टोल फ्री नम्बर के माध्यम से संस्था से सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लगभग 6,500 लोग संस्था से जुड़े हैं।


बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश