
यूपी के कई बड़े इलाके में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया जा रहा है। ठंड को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए यूपी के 36 जिलों में कड़ाके की ठंड व कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ठंड को देखते हुए राज्य में स्कूल बंद करने का आदेश भी दिया गया है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट
मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी और दो और जिले शामिल हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।
5 जनवरी तक सभी बोर्ड्स के स्कूल रहेंगे बंद
गोंडा जिले में कक्षा एक से कक्षा 12वीं के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश है। वहीं पर देवरिया जिले में स्कूलों की छुट्टी 15 जनवरी तक है। वाराणसी जिले में कक्षा 12वीं तक स्कूलों को बंद करने का आदेश है। गोरखपुर में स्कूल 4 जनवरी को खुलेंगे। गाजीपुर में कक्षा 8 तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही 5 जनवरी तक सभी बोर्ड्स के स्कूल बंद रहेंगे।
Published on:
3 Jan 2023, 5:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.