1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: नए साल में 18 लाख बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका

नए वर्ष में 18 लाख से अधिक बच्चों को नए साल में कोरोना से बचाव के टीके का तोहफा मिलेगा। पहले चरण में बीमार बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी। जायडस और को-वैक्सीन का टीका बच्चों को लग सकता है। कोविड की संभावित तीसरी लहर में विशेषज्ञ बच्चों को ज्यादा खतरा बता रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 12 Nov 2021, 2:47 PM IST

नए साल में 18 लाख बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका

नए साल में 18 लाख बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका

नए साल में 18 लाख बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका

गोरखपुर. जिले के 18 लाख से अधिक बच्चों को नए साल में कोरोना से बचाव के टीके का तोहफा मिलेगा। पहले चरण में बीमार बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी। जायडस और को-वैक्सीन का टीका बच्चों को लग सकता है। कोविड की संभावित तीसरी लहर में विशेषज्ञ बच्चों को ज्यादा खतरा बता रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार भी बच्चों के वैक्सिनेशन पर तेजी से काम कर रही है। दो टीकों का ट्रायल भी देश भर में हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से टीकाकरण को मंजूरी भी मिल चुकी है। इसमें कोवैक्सीन और जायडस की वैक्सीन शामिल हैं। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है दो साल से लेकर 17 साल के बच्चों को टीका लगना है। जिले में इनकी संख्या करीब 18 लाख के आसपास है।

गोरखपुर में हटाई जाएंगी 62 आशा कार्यकर्ता

गोरखपुर. गोरखपुर में 62 आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग ने हटाने का फैसला लिया है। डीएम विजय किरन आनंद के बार-बार निर्देश के बाद भी ये काम में लापरवाही कर रही थीं। डीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इनकी सेवा समाप्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने कहा कि 14 ब्लाकों की 62 आशा कार्यकर्ता कार्य में लापरवाही बरत रही थीं। इसकी वजह से इनके क्षेत्रों में कोविड वैक्सीन से लेकर सामान्य व बच्चों के नियमित टीकारकण में कमी आई है। इसे देखते हुए डीएम ने इन 62 लोगों की सेवा समाप्ति का निर्देश दिया है। गोरखपुर के पिपरौली, भटहट, खोराबार, उरुवा, गगहा, सरदार नगर, ब्रह्रापुर, सहजनवां, खजनी, डेरवा, बेलघाट, गोला, कौड़ीराम और कैंपियरगंज से आशा कार्यकर्ता हटाई जाएंगी।

सतना से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

चित्रकूट. कर्वी कोतवाली अंतर्गत के देवांगना हवाई पट्टी रोड़ पर गुरुवार की देर रात ट्रक की टक्कर ने बाइक सवार दो युवक को कुचल दिया दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बहिलपुरवा थानांतर्गत के छीतूपुर निवासी इंद्रपाल वर्मा का 20 वर्षीय पुत्र बाल कुमार और रामसिया का 28 वर्षीय पुत्र रामविलास बाइक से किसी काम से सतना गए थे। दिन भर सतना में जरूरी काम निपटाया और रात में दोनों वापस कर्वी लौट कर आए। रात करीब 10 बजे देवांगना हवाई पट्टी रोड पर गढ़ीवा गांव के पास पहुंचे तो सामने हनुमानधारा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया और चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।

ठेकेदार ने गोली मारकर की खुदकुशी

प्रयागराज. प्रयागराज के अल्लापुर में रहने वाले ठेकेदार राहुल सिंह ने खुद को गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ठेकेदार को एसआरएन अस्पताल भिजवाया। सिटी एसपी दिनेश सिंह के मुताबिक पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी। राहुल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकल रहे थे और शराब भी पी रहे थे। बुधवार शाम को भी उन्होंने शराब पी रखी थी और फोन पर अपनी मामी से बात कर रहे थे. जिसके बाद अचानक उत्तेजना में आकर उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के वक्त राहुल सिंह की पत्नी घर में मौजूद थी।

सड़क बनवा रहे गौरीगंज विधायक गिरफ्तार

अमेठी. विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों की मरम्मत को लेकर गौरीगंज विधायक और शासन के बीच शुरू रार थमने का नाम नहीं ले रही है। पद से त्याग पत्र देने तथा कई दिनों तक लखनऊ में अनशन के बाद विधायक बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ मुसाफिरखाना-थौरी मार्ग पहुंच गए। विधायक ने मार्ग को गड्ढामुक्त कराने का काम शुरू कर दिया। विधायक के साथ कई जेसीबी मशीनें, रोड रोलर, प्रेशर रोलर, पानी के टैंकर व गिट्टी लदी ट्रकें भी थीं। प्रशासन को जब तक इस बात की भनक लगती विधायक व उनके साथ पहुंचे लोगों ने श्रमदान के जरिए सड़क को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू कर दिया। विधायक व उनके समर्थकों ने नौ किलोमीटर लंबे मार्ग पर कादूनाला से कोछित तक करीब सात किलोमीटर सड़क को गड्ढामुक्त कर डाला। एडीएम सुशील प्रताप सिंह व एएसपी विनोद कुमार पांडेय कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और काम को बंद कराया। बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने श्रमदान कर रहे लोगों को हटा दिया।

ये भी पढ़ें:Quick Read: पीएम आवास में किस्त के लिए लाभार्थियों से वसूली, रुपये न मिलने पर धमकी

ये भी पढ़ें: Quick Read: चौंकी इंचार्ज पर अवैध संबंध का आरोप, पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश