26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP में साजिश के चलते हुए कांवड़ यात्रा में बवाल? 5 वायरल मामलों की पूरे देश में चर्चा; क्या बोले CM योगी से लेकर विपक्षी नेता

Kanwar Yatra 2025: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के कुछ वायरल वीडियो को लेकर जमकर चर्चा की जा रही है। जानिए, इसको लेकर CM योगी आदित्यनाथ से लेकर अन्य विपक्षी नेताओं ने क्या बयान दिए हैं?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harshul Mehra

•

Updated: 21 Jul 2025, 2:37 PM IST

kanwar yatra 2025

कांवड़ यात्रा की 5 घटनाएं बनी चर्चा का विषय। फोटो सोर्स- X

Sawan Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ वायरल वीडियो ऐसे भी हैं, जिनमें तथाकथित कांवड़िए उपद्रव करते हुए भी नजर आ रहे हैं जिनकी पूरे देश में चर्चा की जा रही है। इन वीडियोज को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं? कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि साजिश के तहत कांवड़ यात्रा में बवाल हुआ है। वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई की बात भी कही है।

बरेली में कांवड़ियों ने गाड़ी को तोड़ा

रविवार (20 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भुता के पास कार की साइड लगने से एक कांवड़िए को चोट आ गई। इस वजह से कांवड़िए का मोबाइल फोन टूट गया। इसको लेकर जत्थे के कांवड़िये भड़क और उन्होंने पुलिस के सामने ही ईंट-पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। हालांकि जैसे-तैसे पुलिस ने कांवड़ियों को समझा कर मामला शांत करवाया।

मेरठ में कांवड़ियों का स्कूल बस पर हमला

मेरठ में स्कूल बस में तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात कांवड़ियों पर FIR दर्ज की गई। दरअसल, मेरठ के सदर बाजार थाना इलाके में दिल्ली रोड पर स्थित कैंटोनमेंट हॉस्पिटल के सामने से गुजर रही स्कूल की एक बस कांवड़ियों से टकरा गई। इस वजह से 4 कांवड़िएं घायल हो गए। ये सभी गाजियाबाद निवासी हैं जो हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे थे। मौके पर मौजूद अन्य कांवड़ियों ने हादसे की सूचना फैलते ही बस को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद उन्होंने हंगामा करते हुए स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी।

सहारनपुर में कार में तोड़फोड़

सहारनपुर में कांवड़ियों ने इनोवा कार में तोड़फोड़ कर दी। कांवड़ियों की इनोवा कार से मामूली टक्कर हो गई थी। जिसके बाद कांवड़िए भड़क गए और उन्होंने कार में तोड़फोड़ कर दी। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस कांवड़यों को शांत करवा सकी।

मुजफ्फरनगर में बाइक सवार की पिटाई

वहीं यूपी के मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों का तांडव देखने को मिला। बाइक से धक्का लगने पर कांवड़ियों ने बाइक सवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बाइक में तोड़फोड़ भी कांवड़ियों द्वारा की गई। पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे कांवड़ियों और बाइक सवार को अलग कर मामला शांत करवाया।

कांवड़ियों ने की CRPF जवान की पिटाई

यूपी के मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों ने CRPF जवान गौतम को जमीन पर लेटाकर पीटा। बताया जा रहा है कि जवान मणिपुर में पोस्टेड है। ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से जवान मणिपुर जाने के लिए आए थे। विवाद टिकट खरीदने को लेकर हुआ। जिसके बाद RPF ने कांवड़ियों पर FIR दर्ज की। हालांकि किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि राजस्थान पत्रिका की टीम नहीं करती है।

सपा विधायक के बिगड़े बोल

कांवड़ यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के संभल से विधायक इकबाल महमूद ने विवादित बयान दिया। इकबाल महमूद ने दावा करते हुए कहा कि शिवभक्तों से ज्यादा, गुंडे कांवड़ यात्रा में हैं। उन्होंने दावा किया कि सड़कों पर गुंडागर्दी और तोड़फोड़ ये लोग कर रहे हैं, इन लोगों की जगह जेल में है। विधायक महमूद ने कहा, '' अच्छे कर्म ये लोग नहीं कर रहे हैं बल्कि दूसरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन्हें इनके कर्मों का फल परलोक में भुगतना पड़ेगा।''

सीएम योगी कही उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात

वहीं कांवड़ यात्रा में उपद्रव मचाने वाले लोगों के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी का कहना है कि CCTV से निगरानी कांवड़ यात्रा के दौरान उपद्रव मचाने वालों की जा रही है। सीएम योगी ने यात्रा समाप्त होने के बाद उपद्रवियों के पोस्टर लगाए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।