7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वसीम रिजवी का विवादित बयान- खूबसूरत हैं प्रियंका, राजनीति में आने की जरूरत नहीं थी

सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर विवादित बयान दिया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 27 Mar 2019, 4:49 PM IST

waseem rizvi and Priyanka Gandhi

वसीम रिजवी का विवादित बयान- खूबसूरत हैं प्रियंका, राजनीति में आने की जरूरत नहीं थी

अयोध्या. सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर विवादित बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत में रिजवी ने कहा कि प्रियंका को राजनीति में आने की जरूरत नहीं थी। वह बहुत खूबसूरत हैं। प्रियंका मेरे पास आतीं तो उन्हें अपनी फिल्म 'राम जन्मभूमि' में जफर खान की बहू का रोल दे देता। अयोध्या पहुंचे वसीम रिजवी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के वकील एमपी ढींगरा व गौरव ढींगरा के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे।

रामलला के दर्शन के बाद वसीम रिजवी ने इंदिरा गांधी परिवार को मुस्लिम बताया और कहा कि कांग्रेस ने पहले ही राम के वजूद को इनकार किया है। देश में सिर्फ कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम और इंदिरा गांधी के मुस्लिम परिवार ने भगवान राम के वजूद को मानने से इनकार किया है।

सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां रामलला विराजमान हैं। अगली भव्य मंदिर में रामलला का दर्शन करूंगा। निर्मोही अखाड़ा की सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मध्यस्थता पैनल से संतुष्ट हूं। स्थान बदलने की जरूरत नहीं है। जहां मंदिर बनना है, वहीं समझौते की पहल हो।