4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ

वसीम रिजवी का बड़ा बयान, कहा- आज हर हिन्दुस्तानी का सीना 56 इंच का हो गया है

भारतीय वायुसेना द्वारा LoC (Line Of Control) पार कर PoK (Pakistan occupied Kashmir) में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को नष्ट किए जाने के बाद देश भर में जश्न का माहौल है।

Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Feb 26, 2019

लखनऊ. भारतीय वायुसेना द्वारा LOC (Line Of Control) पार कर PoK (Pakistan occupied Kashmir) में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को नष्ट किए जाने के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। सत्ता दल व विपक्षी दल भारतीय वायु सेना की बहुदरी को सलाम कर रहे हैं। वहीं शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने भी वायुसेना को सलाम किया और कहा कि आज सभी हिन्दुस्तानियों का सीना 56 इंच का हो गया है।

ये भी पढ़ें- यूपी के राज्य कर्मचारियों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 2019 चुनाव से पहले कर दी वर्षों पुरानी मांग पूरी

अब पाकिस्तान नहीं सुधरता, तो वह तबाह हो जाएगा-

वसीम रिजवी ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के आतंकवाद की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पाकिस्तान में दहशतगर्दी के ठिकानें लम्बे अरसे से चल रहे हैं और यह बात किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि ओसामा बिन लादेन का खात्मा करने के लिए अमरीका ने कार्रवाई की और अब हमारी भारतीय वायुसेना ने हमला किया। अब इसके बावजूद अगर पाकिस्तान सुधरता नहीं हो तो वह तबाह हो जाएगा। उसे अच्छी तरह समझना चाहिए कि वह हिन्दुस्तान की फौज से टक्कर लेने के कतई काबिल नहीं है।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पटेल ने बताई ऐसी बातें कि अखिलेश यादव ने सुनते ही तुरंत दिया बड़ा बयान

हर हिन्दुस्तानी का सीना 56 इंच का हो गया है-

रिजवी ने कहा कि हमारी वायुसेना ने मंगलवार को जो कार्रवाई की हम उसके लिए उन्हें सलाम करते हैं। जिस तरह से पाकिस्तान की सीमा के अन्दर घुसकर हिंदुस्तान की फ़ौज ने कार्रवाई की और आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करते हुए सैकड़ो आतंकियों को मार गिराया है इससे आज हर हिन्दुस्तानी का सीना 56 इंच का हो गया है। हमें अपनी आर्मी पर फक्र है और हम उम्मीद करते हैं कि इसी तरह हम आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे और सीमा के अन्दर घुसकर पाकिस्तानियों को सबक सिखाएंगे।

ले लिया बदला-

14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद देश बदला चाह रहा था। आज 12 दिन बाद भारतीय सेना ने कर दिखाया। सुबह 3.30 बजे आईएएफ के मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने मुजफ्फराबाद, बालाकोट और चकोटी में कई आतंकवादी ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए। बताया जा रहा है कि इस एयर स्ट्राइक में करीब 200-300 आतंकी मारे गए हैं। वहीं जैश के अल्फ़ा-3 कण्ट्रोल रूम भी तबाह हो गए।