
Weather Update : IMD का अलर्ट, 6 दिनों के बाद गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश होगी।
Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 2 दिनों की बरसात के बाद अब एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 6 दिन बाद दोबारा मौसम करवट लेगा और लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक इस सप्ताह गर्मी और उमस दोनों ही लोगों को परेशान कर सकती हैं। गर्मी और उमस बारिश न होने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। हालांकि, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक इस सप्ताह भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। साथ में ही हवाएं भी चलती रहेगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: ब्रेक के बाद लौटा मानसून, 31 अगस्त तक झमाझम बारिश की भविष्यवाणी, बिजली गिरने की चेतावनी
तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की होगी बढ़ोत्तरी
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि सोमवार से लेकर शुक्रवार तक मौसम एकदम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होती हुई नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में सर्वांधिक तापमान हरदोई 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के अंत में मौसम करवट लेगा, हल्की बारिश पूरे प्रदेश में हो सकती है। अभी यह कह देना कि मॉनसून विदा हो गया, यह जल्दबाजी होगी।
इन जनपदों में हल्की बारिश के आसार
राज्य में अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है। वहीं, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं।
इसके साथ ही सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहरजहांपुर, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया में एक या दो स्थानों गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
Updated on:
28 Aug 2023 03:03 pm
Published on:
28 Aug 2023 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
