12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Forecast: इन दो दिनों में मौसम लेगा करवट, इन जिलों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

मौसम ने इस पर ऐसी करवट ली है, जिसने मौसम वैज्ञानिकों कs गणित को भी बिगाड़ कर रख दिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Oct 05, 2019

Weather Forecast

Weather Forecast

लखनऊ. मौसम ने इस पर ऐसी करवट ली है, जिसने मौसम वैज्ञानिकों के गणित को भी बिगाड़ कर रख दिया है। सितंबर के मध्य से बरसात से शुरू हुई तो रुकने के नाम नहीं लिया। दिन रात राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में खासतौर पर पूर्वांचल में बारिश ने ऐसा कहर ढाया कि 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग की मानें तो अभी मुसीबत टली नहीं है। और दशहरे के अलगे दो दिन फिर से बारिश होगी। इसी के साथ ठंड में दस्तक देगी। इसलिए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। अगले चार दिन को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। शनिवार की बात करें तो लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- कांग्रेसियों के विरोध और कारण बताओ नोटिस पर अदिति सिंह का जोरदार पलटवार, चेतावनी देते हुए कहा - दम है तो...

देर से होगी बारिश की विदाई-
आंचलिक मौसम विज्ञान के केंद्रीय निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि मौसम का रुख बदला। उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हुई है, जो दशहरा तक चलेंगी, लेकिन उसके बाद मौसम फिर करवट लेगा। दशहरे के अगले दिन लखनऊ समेत अन्य इलाके व पूर्वी यूपी में बदली के साथ बारिश होगी। इसी के साथ देर तक रहे मॉनसून की विदाई शुरू हो जाएगी। वहीं ठंड भी दस्तक दे सकती है। लखनऊ, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बरेली, आगरा, नोएडा, सीतापुर समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें- इस पूर्व सांसद का हुआ निधन, यूपी की राजनीति में मचा हड़कंप, अखिलेश यादव, सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान

कोहरे की दिखी सफेद चादर-
उधर पूर्वांचल में मानसून ने तो जीना मुहाल ही कर रखा था, कि कोहरे की सफेद चादर ने कई इलाकों को अपनी आगोश में ले लिया। पूर्वांचल में पहाड़ी क्षेत्र मीरजापुर जिले के राजगढ़ में सुबह चारों तरफ सफेद कोहरे की चादर दिखाई दी। ऐसे में देखा जाए तो आने वाले दिनों में ठंड पड़नी भी शुरू होने वाली है।