लखनऊ

कृषा शाह कौन हैं, जानिए अंबानी खानदान की नई बहू के बारे में

Krisha Shah Anmol Marriage कृषा शाह का नाम आजकल देश में सुर्खियों में है। कृषा देश के एक बड़े उद्योगपति घराने की बहू बनने जा रही हैं। कृषा शाह की शादी जय अनमोल से होने जा रही है। अब जय अनमोल किस के बेटे है इससे जानने के लिए खबर पढ़ें..

2 min read
Feb 20, 2022
कृषा शाह कौन हैं, जानिए अंबानी खानदान की नई बहू के बारे में

अंबानी परिवार में एक और शादी होने जा रही है। बिजनेसमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी की शादी कृषा शाह से तय हो गई है। अनमोल अंबानी और कृषा शाह की सगाई हो चुकी है। एक जमाने की मशहूर अभिनेत्री टीना अंबानी ने अपने एक पोस्ट के जरिए सगाई की खबर शेयर की है। टीना की शेयर की गई तस्वीर में अनमोल- कृषा शाह अपनी रिंग फ्लॉन्ट कर रहे थे। यह फोटो को देखकर सोशल मीडिया में हंगामा मच गया। और पूरे परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया था। बधाई देने वालों में इलाहाबाद वासी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल थे।

वहीं एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की बेटी और बारामती लोकसभा सीट से सांसद सुप्रिया सुले ने अनमोल अंबानी और कृषा शाह की सगाई की कुछ में तस्वीरें जनवरी 2022 में शेयर की। सुप्रिया सुले ने अनिल अंबानी परिवार के मोहक पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो खुद भी नजर आ रही हैं। उनके साथ तस्वीरों में टीना अंबानी, अनिल अंबानी, अनमोल अंबानी, कृषा शाह के साथ-साथ रीमा कपूर भी नजर आ रही हैं।

जय अनमोल के दोस्त हैं अरमान जैन

टीना-अनिल के बेटे जय अनमोल के बेहद करीबी दोस्त हैं अरमान जैन। अरमान जैन रीमा कपूर के बेटे हैं। इन तस्वीरों के बारे में तो ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। कि यह कहां की हैं। या कब ली गई है। पर इन तस्वीरों से यह जरूर अंदाज लग रहा है कि, यह पिक्चर सगाई की हैं या फिर अंबानी फैमिली ने प्री-वेडिंग फंक्शन शूट किया था। फोटो को शेयर करते हुए सुप्रिया सुले ने लिखा है कि 'मुबारक हो कृषा और अनमोल।'

कौन है कृषा शाह?

अब आप जानना चाहते होंगे कि कौन है जय अनमोल अंबानी की होने वाली पत्नी कृषा शाह। कृषा शाह ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। कृषा पहले से ही अंबानी परिवार के काफी करीब हैं। वैसे वो सोशल वर्कर हैं और इस वक्त हैशटैग लव नॉट फेयर #lovenotfear नाम से एक मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम चला रही हैं। बताया जाता है कि कृषा शाह एक्सेंचर यूके में भी काम कर चुकी हैं।

टीना और अनिल के हैं दो बेटे

टीना अंबानी और अनिल अंबानी की शादी फरवरी 1991 में हुई थी। दोनों के दो बेटे जय अनमोल और जय अंशुल हैं।

Published on:
20 Feb 2022 10:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर