रोजाना इन जालसजी की बढ़ती घटनाओं को देख स्टेट बैंक ने अपने खाताधारकों से कहा कि, एनीडेस्क, क्विक सपोर्ट, टीमव्यूअर और मिंगलव्यू ऐप को अपने मोबाइल पर इस्टॉल न करें। एसबीआई ने अपने खाताधारकों को यूनीफाइड पेमेंट सिस्टम को लेकर भी सतर्क किया है और कहा कि, किसी भी अज्ञात सोर्स से यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट या क्यूआर कोड स्वीकार न करें। ऐसी कोई भी लापरवाही आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है।