रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) शो का पहला सीजन भारी लोकप्रियता के साथ आखिरकार खत्म हो गया। इस शो के के जज- अशनीर ग्रोवर (भारतपे), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्युटिकल्स), अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम), विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक्स) अमन गुप्ता (boAt), गजल अलग (MamaEarth) और पीयूष बंसल (लेंसकार्ट) थे। इस शो ने कई स्टार्टअप्स को मदद दी। तो कई बेहतर आइडिया को सराहा। शो के कई जजों ने स्टार्टअप्स पर दिल खोलकर पैसे लगाए।