
लखनऊ। लोगों को इस बार पराग की गुझिया का स्वाद नहीं मिल पायेगा। लखनऊ दुग्ध संघ ने इस बार गुझिया न बनाने का फैसला किया है। पराग का खोया पराग के बूथों पर उपलब्ध हो गया है, जो पिछले साल के दाम तीन सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा। लखनऊ दुग्ध संस्थान पिछले कई सालों से लोगों की सुविधा को देखते हुए गुझिया उपलब्ध करा रहा था।
इस बार अचानक गुझिया न बेचने का फैसला किया गया है। इस बारे में लखनऊ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक डीके सिंह ने कहा कि गुझिया में काफी घाटा हो रहा था। गुझिया बनाने के लिए बिहार से लोगों को बुलाया जाता था, लेकिन इस बार किसी ने रुचि ही नहीं दिखायी। इसी कारण इस बार गुझिया नहीं बन पा रही है। उन्होंने बताया पराग के बूथ व एजेंट के यहां आधा किलो व एक किलो के पैक में खोया उपलब्ध है, जो क्रमशरू 150 व 300 रुपये में मिलेगा। खोये के दाम में इस बार कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पिछले साल 33.5 टन खोया बेचा गया था। इसको देखते हुए इस बार 35 टन खोये की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है।

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
