30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Watch Video and Picture -World Record के बाद पौधों को बचाने की तैयारी

वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिए लगाए गए पौधों की सुरक्षा का सवाल उठने लगा है
3 min read
Google source verification

•

image

Santoshi Das

•

Jul 25, 2016

Plantation by Cm Akhilesh Yadav

Plantation by Cm Akhilesh Yadav

लखनऊ.उत्तर प्रदेश वन विभाग ने हाल ही में एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगाकर वर्ल्ड रेकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाकर सीएम अखिलेश यादव का सपना पूरा कर लिया। प्रदेश में कई महीनों की तैयारी और वन विभाग के कर्मचारियों की मेहनत के बाद पांच करोड़ पौधे रोप दिए गए। अब वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिए लगाए गए पौधों की सुरक्षा का सवाल उठने लगा है।

मुख्य वनसंरक्षक लखनऊ मंडल ईवा शर्मा ने बताया की पौधे लगाने के साथ ही वन विभाग का लक्ष्य है की सभी पौधों की रक्षा भी की जाये। इसके लिए प्रदेश भर में वन विभाग के कर्मचारी काम कर रहे हैं। जहां पौधे लगे हैं उनको ट्री गार्ड से सुरक्षित किया जा रहा है।

प्रकृति प्रेमी कौशलेन्द्र सिंह ने कहा की केवल वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाकर सीएम अखिलेश यादव खुश हो रहे हैं उनको देखना चाहिए की जहां जहां पौधे लगे हैं उनका हाल क्या है? अगर पौधे ही नहीं बचेंगे तो कैसा ग्रीन यूपी क्लीन यूपी?


देखिए वीडियो -





वर्ल्ड रेकॉर्ड की मॉनीटरिंग के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम






जब पांच करोड़ का लक्ष्य पूरा किया वन विभाग ने




अखिलेश यादव ने वन विभाग के लिए बीते वर्ष ही पांच करोड़ पौधारोपण जैसे मुश्किल टास्क की घोषणा कर दी थी। बीते साल अखिलेश यादव ने 10 लाख पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार उनको छह करोड़ पौधे लगाने थे। इसमें पांच करोड़ वन विभाग को लगाने थे बाकी सरकारी संस्थाओं और गैरसरकारी संस्थाओं को लगाने थे। वन विभाग के अधिकारीयों ने सीएम अखिलेश के वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए महीनों पहले से ही पसीना बहाना शुरू कर दिया था। उत्तर प्रदेश में कुल 50537905 करोड़ (पांच करोड़, पांच लाख, सैंतीस हज़ार, नौ सौ पांच) पौधे लग गए।




सीएम अखिलेश यादव ने पत्नी डिम्पल संग पौधा लगाया।




ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के 6161 स्थलों पर पांच करोड़ पौधे लगने थे। इस मुश्किल वर्ल्ड रिकॉर्ड में बारिश भी कई जगह मुसीबत बन गई थी। वर्ल्ड रिकॉर्ड की मॉनिटरिंग करने के लिए गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश में हुए प्लांटेशन के दस्तावेज़ तैयार किये गए जिसे गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भेजा जायेगा। मुख्य वनसंरक्षक लखनऊ मंडल ईवा शर्मा ने बताया की जल्द ही सारे दस्तावेज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेज दिए जायेंगे।


clean up green up

सीएम अखिलेश ने बनाया यूपी को ऑक्सीजन बैंक

दुनिया में पहली पार चौबीस घंटे में पांच करोड़ पौधे लगाकर सीएम अखिलेश ने उत्तर प्रदेश को ऑक्सीजन बैंक बना दिया। दी एनर्जी रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) ने वृक्षारोपण की निगरानी की। ग्रीन यूपी के तहत प्रदेश में वर्ष 2012-13 में 3, 92,90146 पौधे, वर्ष 2013-14 में 4, 56, 67,661 पौधे और 2014 -15 में 3,22,87,602 पौधों का रोपण किया है। वर्ष 2015 में एक ही दिन 10 लाख पौधे लगाने का भी कीर्तिमान बनाया गया था। उस रिकॉर्ड को इस साल तोड़ दिया गया।


लगाए गए यह खास पौधे जिनसे पर्यावरण रहेगा स्वस्थ

वृक्षारोपण में शीशम, सागौन, नीम, कुंजी, इमली, महुआ, जामुन, बेल, बेहड़ा, हरड़, पीपल, पाकड़ जैसे पौधे लगाए गए। इन पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ ध्रुव सेन सिंह ने बताया की जिस तरह से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में वृहद स्तर पर पौधे लगाए गए हैं उसका फ़ायदा इंसानों और पर्यावरण को जरूर मिलेगा। आने वाले समय में लोग इसको महसूस करेंगे।


सीएम अखिलेश की ट्वीट के बाद पूरा हुआ मिशन पांच करोड़ प्लांटेशन