8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरयू किनारे रेड कार्पेट पर योग, प्रयागराज, काशी, मथुरा में सूर्य नमस्कार से शुरुआत

भारतीय योग को 'विश्व योग दिवस' के तौर पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। 21 जून को कई स्थानों पर इसे समूहिक पर्व की तरह जागरूकता कार्यक्रम के जैसे भी शुरू किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Jun 20, 2022

international-yoga-day-2022-patanjali-will-organize-yoga-camp.jpg

International Yoga Day 2022 : पतंजलि योगपीठ 75 ऐतिहासिक स्थानों 75 लाख लोगों को कराएगा योग।

उत्तर प्रदेश में राम नगरी अयोध्या में सरयू किनारे रेड कार्पेट पर योग सुबह 5 बजे से होगा। जहां डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी मौजूद रहेंगे। वहीं प्रयागराज में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भी इसे दिव्य स्वरूप देते हुए सूर्य नमस्कार किया जाएगा। जबकि आगरा में भी इस दिन विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। काशी, मथुरा, आगरा, वाराणसी में भी इसे राम धुन पर किया जा रहा है।

अयोध्या में सरयू किनारे रेड कार्पेट पर होगा योग

उत्तर में राम की नगरी अयोध्या में रेड कार्पेट बिछाकर सरयू किनारे राम की पैड़ी पर योग की शुरूआत होगी। राम नगरी अयोध्या में पहली बार दीपोत्सव के तर्ज पर भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भी मनाए जाने की तैयारी की गई है। आयोजन को भव्यता के साथ मनाए जाने के लिए पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय के साथ पतंजलि व जिला प्रशासन संयुक्त रूप से कार्य कर रहा है। यहाँ योग के साथ श्रीराम धुन भी बजाई जाएगी। जिसका नेतृत्व डिप्टी सीएम केशव मौर्य स्वयं करेंगे। इस दौरान 5 हज़ार से अधिक युवाओं, महिलाओं और बच्चों के भाग लेना बताया जा रहा है।

गोरखपुर, मथुरा, काशी में भी बढ़ेगी योग करने वालों की संख्या

विश्व योग दिवस पर इस बात सीएम योगी के शहर गोरखपुर में भी मठ से लेकर गाँव गाँव तक योग की अलख जगाई जा रही है। वहीं मथुरा, काशी में भी योग दिवस के दिन राम धुन पर योग करने की तैयारी है। वहीं इस दिन को लेकर सरकार ने भी सरकारी स्तर पर सभी तैयारियां कर ली हैं।

भाजपा ने 27 हज़ार शक्ति केंद्र बनाएँ

उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से भी इस दिन को लेकर जोरदार तैयारियां कर ली हैं। भाजपा पूरे प्रदेश में 27 हज़ार शक्ति केंद्र बना कर योग से प्रकृति को जोड़ने का अभियान चलाएगी। जिसमें क्षेत्रीय स्तर पर सांसद और विधायक भी भाग लेंगे।