उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ का चुनाव लखनऊ में संपन्न हुआ. इसमें चौधरी यशवीर सिंह को निर्विरोध चेयरमैन चुन लिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है।
चौधरी यशवीर सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा के छात्र संगठन में जिला संयोजक विद्यार्थी परिषद 1976 में बनकर शुरू किया। इसके बाद उनको भाजपा युवा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। चौधरी यशवीर सिंह 2012 व 2017 में सिवाल खास विधानसभा से रालोद के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं।
राष्ट्रीय लोकदल के लंबे समय तक जिलाध्यक्ष रहे, मंडल अध्यक्ष रहे, क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे और भाजपा में शामिल होने से पहले प्रदेश के संगठन महामंत्री थे। खतौली के उपचुनाव में चौधरी यशवीर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने इनको उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया। जिसका चुनाव चौधरी यशवीर सिंह ने सोमवार को निर्विरोधित निर्वाचित होकर जीत लिया।
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी संसदीय सीट और रामपुर एवं खतौली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बीच राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के वरिष्ठ नेता व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।