
Fire Service Martyrs Memorial Day : आग से प्रदेशवासियों की सुरक्षा में अग्निशमन सेवा की बड़ी भूमिका: मुख्यमंत्री
अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस आज मनाया जाता हैं क्योंकि अगर अग्निशमन दल ना होतो हम आग की भीषण लपटों से नहीं बच सकते हैं 14 अप्रैल अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। आज के दिन उन शहीदों को याद किया जाता है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बीना हमें आग की लपटों से बचाया और खुद जलकर खाक हो गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर आज उनके सरकारी आवास पर प्रदेश अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने पिन-फ्लैग लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आग से प्रदेशवासियों की सुरक्षा में अग्निशमन सेवा की बड़ी भूमिका है। इसलिए अग्निशमन सेवा को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। इसके साथ यह भी जरूरी है कि अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। जिससे आग लगने की दुर्घटनाएं कम से कम हों। उन्होंने कहा कि सभी तहसील मुख्यालयों पर अग्निशमन सेवा के संचालन का कार्य 100 दिन की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए पूरा किया जाए।
ज्ञातव्य है कि 14 अप्रैल, 1944 को मुम्बई बन्दरगाह पर एस.एस. फोर्ट स्टीकिन नामक मालवाहक जहाज में लगी आग को बुझाते समय मुंबई अग्निशमन सेवा के 66 कर्मी शहीद हो गए थे। वीरगति को प्राप्त इन अग्निशमन कर्मियों की पावन स्मृति में प्रत्येक वर्ष पूरे देश में 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस तथा 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा अग्नि सुरक्षा का संकल्प ‘अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढ़ाएं’ निर्धारित किया गया है।
Published on:
14 Apr 2022 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
