24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी आदित्यनाथ 4 दिनों तक CM की कुर्सी से रहेंगे दूर, जानें क्या है वजह

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ अपने 4 दिनों तक सरकारी कामकाज से दूर रहेंगे  
less than 1 minute read
Google source verification
Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ

लखनऊ. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ अपने 4 दिनों तक सरकारी कामकाज से दूर रहेंगे, क्योंकि शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा के पारंपरिक अनुष्ठान के लिए अगले 4 दिनों के लिए लखनऊ से गोरखपुर जा रहे है। सीएम योगी आदित्यनाथ नवरात्र के दिनों में व्रत रहने के बावजूद भी उनकी ऊर्जा में कोई कमी दिखाई नहीं दे रही हैं। वह रोजाना सुबह साढ़े तीन बजे उठकर योग और नियमित दिनचर्या का पालन करते हैं।

गोरखनाथ मंदिर में करेंगे पूजा

सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में पहुंच कर सभी भाक्तों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना करेंगे और नौ रूपी देवी का आशीर्वाद लेंगे। 18 अक्टूबर को वहीं पर मन्दिर में रामनवमी श्रद्धा के साथ मनाएंगे। वहां सीएम योगी 12 बजे से कन्या पूजन और कन्या भोज श्रद्धा पूर्वक संपन्न करेंगे। योगी के दावारा कुंवारी कन्याओं का पांव धोकर और वस्त्र प्रदान कर पूजा-अर्चना करने के बाद सभी को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। 19 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन सुबह मुख्यमंत्री मंदिर में श्रीनाथ जी की पूजा-अर्चना करेंगे। इस दिन नाथ संप्रदाय के साधु-संत और श्रद्धालु तिलक हाल में योगी आदित्यनाथ का तिलक करेंगे।

20 अक्टूबर को लखनऊ के लिए करेंगे प्रस्थान

उसके बाद खुली जीप में सवार होकर शोभा यात्रा के साथ मानसरोवर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। यहीं से सीएम योगी आदित्यनाथ मानसरोवर रामलीला मैदान में पहुंचकर महादेव पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का तिलक और आरती उतारेंगे। रावण वध के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शोभायात्रा मंदिर वापस लौट आएगी। अन्त में सीएम योगी आदित्यनाथ 20 अक्टूबर को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे और अपना सरकारी कामकाज संभालेंगे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग