
Yogi
लखनऊ. योगी सरकार ने किसान के लिए आज बड़ा ऐलान किया है जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान आना लाजमी है। किसानों द्वारा लिए गए कर्ज पर पड़ने वाले ब्याज को माफ कर दिया गया है। इसकी ऐलान प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने आज बुधवार को की है। प्रदेश के सहकारिता विभाग द्वारा इस ऐलान से किसानों को काफी राहत मिलेगी। एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत किसानों के दीर्घकालिक लोन पर ब्याज को माफ कर दिया गया है, जिससे किसान अब अपने बकाए को एक साथ जमा कर सकते हैं। इसमें उन कितानों की बता हो रही है जिन्हें कर्जमाफी योजना में लाभ नहीं मिला था।
सहकारिता मंत्री ने किया ऐलान-
यूपी सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के किसानों की कर्जमाफी योजना में दीर्घकालीन ऋण को शामिल नहीं किया गया है। इसकी वजह से वो किसान, जिन्होंंने सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, डेयरी आदि के लिए दीर्घकालीन लोन लिया था, अभी भी कर्ज के बोझ से दबे हैं और इनका कर्ज, कर्जमाफी योजना के अंतर्गत नहीं आया है। सहकारिता मंत्री ने यह दावा किया है कि उनके विभाग ने किसानों के लोन पर लगे ब्याज को माफ कर एक मुश्त समाधान योजना शुरूआत की है। इसमें एकमुश्त जमा करने पर ब्याज माफ कर दिया जाएगा। वहीं अलग-अलग समय में लिए गए लोन के लिये 35 फीसदी से 50 फीसदी ब्याज में छूट दी जा रही है।
"अपने ब्याज को घटाएंगे"-
मुकुट बिहारी ने आगे कहा कि हम किसान के बोझ को कम करेंगे और अपने ब्याज को घटाएंगे। इस योजना से हमारा लक्ष्य है कि 1.28 करोड़ का मूलधन मिले। हमें 1500 करोड़ से ज्यादा के ब्याज में कटौती करनी है, जिससे हमारा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज के बोझ से दबे इससे बेहतर हम नुकसान उठाए। हम चाहते हैं कि हमारा अधिकतर कर्ज अदा हो, ताकि आगे किसान और कर्ज ले सके।
आपको बता दें कि सहकारिता विभाग के ग्राम्य विकास बैंक का करीब 2542 करोड़ रुपये का किसानों का दीर्घकालीन लोन बकाया है, लेकिन इस एक मुश्त समाधान योजना से सहकारिता विभाग को करीब 1500 करोड़ रुपए का नुकसान होगा।
Published on:
04 Apr 2018 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
