5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हां, रेप हुआ है मेरा, 14 साल की लड़की की दर्दभरी दास्तान है ये

घर से भागी बच्ची से दो महिलाओं ने देहव्यापार कराया छह महीने बाद मुक्त हुई तो पुलिस को सुनाई दास्तान पुलिस ने महिलाओं समेत पांच आरोपियों को पकड़ा

2 min read
Google source verification
किशोरी को फुसलाकर बलत्कार करने वाला हुआ गिरफ्तार

किशोरी को फुसलाकर बलत्कार करने वाला हुआ गिरफ्तार

लुधियाना। 14 साल की उम्र। बिलकुल अनजान। भोली। अच्छा-बुरा भी नहीं जानती। जिसने जो कहा, उसे ही सच मान लेने की प्रवृत्ति। लेकिन यह उम्र उड़ने की होती है। कोई टोके तो बुरा लगता है। यहां तक कि मां-बाप की बात भी चुभती है। यही हुआ 14 साल की उम्र की लड़की के साथ। गुस्स में घर से भाग गई। फिर देहव्यापार के जाल में फँस गई। मुक्त हुई तो अपनी दास्तान सुनाई।

तीन महीने तक दुष्कर्म कराती रही सिमरन

घटना शुरू होती है 10 सितम्बर 2019 से। फाजिल्का जिले की रहने वाली लड़की को किसी बात पर उसके मां-बाप ने टोका। इस पर वह लड़ बैठी। गुस्से में आकर घर से भाग गई। ट्रेन में बैठकर लुधियाना पहुंच गई। इधर-उधर भटक रही थी। वहां उसे सुमिरन नामक महिला मिली। उसने प्यार जताया और लड़की को लुधियाना के दुगरी में फेस -3 स्थित अपने घर ले गई। सिमनर ने घर में दोस्त राजनदीप के आगे लड़की को परोस दिया। वह किसी बहाने से तीन दिन के लिए बार चली गई। इस दौरान राजनदीप ने लड़की से अवैध संबंध बनाए। फिर तो यह सिलसिला रोज का हो गया। तीन महीने तक यही क्रम चलता रहा।

सुनीता ने देह व्यापार कराया

जब राजनदीप का मन भर गया तो वह लड़की को लेकर टिब्बा रोड पर गया। वहां सुनीता रानी नामक महिला के हाथों बेच आया। सुनीता ने उसे नशे का आदी बनाया और देहव्यापार का धंधा कराने लगी। इस दौरान वह विरोध करने की स्थिति में भी नहीं रहती थी। एक दिन किस्मत ने उसका साथ दिया। वह घर से भागकर फिर से लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आ गई। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों ने उसकी मदद की। फरवरी, 2020 में लड़की को उसके घर फाजिल्का पहुंचाया।

चाइल्ड हेल्प लाइन ने घर पहुंचाया

चाइल्ड हेल्प लाइन की मदद से दुगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सबके नाम लिखे गए। किसने किस तरह स देह व्यापार कराया, यह पूरी कहानी पुलिस को बतायी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा।

दो महिलाओं समेत पांच आरोपी पकड़े

इंस्पेक्टर सुरिन्दर चोपड़ा के मुताबिक पकड़े आरोपियों के नाम हैं- गगनदीप सिंह निवासी कोट, मंगल सिंह, आशीष निवासी टिब्बा, रमनदीप कौर निवासी दुग्गरी और सुनीता रानी निवासी टिब्बा। इन्हें पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशा है कि देहव्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।