(लुधियाना): लुधियाना के गांव पखोवाल में शनिवार तड़के 3 नकाबपोश लुटेरे एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम में करीब 23 लाख रुपये थे। एसएसपी लुधियाना देहाती संदीप गोयल ने बताया की लुधियाना शहर से थोड़ा बाहर गांव पक्खोवाल में एसबीआई बैंक के एटीएम का शटर काट कर तीन लुटेरों ने गाड़ी के साथ जंजीरों से बांध एटीएम उखाड़ लिया। एटीएम पर कोई गार्ड मौजूद नहीं था। एटीएम में मौके पर 23 लाख रुपए थे। लुटेरों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। यह पहली घटना नहीं है इस तरह की कई घटनाएं लुधियाना शहर में पहले भी हो चुकी हैं।