1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थ डे पार्टी में हाइड्रोजन गैस वाले बलून में आग लगने से 12 लोग झुलसे

बैलून से आग की भयानक लपटें निकलीं और तेज आवाज हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Jul 25, 2016

girl sets self on fire after seeing peeping tom

girl sets self on fire after seeing peeping tom

मधुबनी। नगर थाना क्षेत्र में एक बच्ची की बर्थ डे पार्टी में हाइड्रोजन गैस वाले बैलून में आग लगने से हुए विस्फोट में आठ बच्चों सहित एक दर्जन लोग झुलस गए। घटना स्टेशन मुहल्ला के पास की है, जहां आसपास के लोगों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जिसमें एक की हालत नाजुक बतायी जाती है। स्टेशन मुहल्ला निवासी नीतीश चंद्र ठाकुर की नतिनी शिवांशी का पहला जन्म दिन था। इस दौरान परिजन करीब एक सौ हाइड्रोजन
गैस भरे बैलून घर में सजा रखे थे।

मधुबनी में बर्थ पार्टी के दौरान आसपास के दर्जन भर बच्चे व परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। जैसे ही केक काटने से पहले मोमबत्ती जलाने के लिए माचिस जलायी गयी। अचानक केक के पास रखे बैलून के गुच्छे सहित सभी बैलून में आग पकड़ लिया। बैलून से आग की भयानक लपटें निकलीं और तेज आवाज हुई।

घर से तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग आए और घायल बच्चों व अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस बाबत इमरजेंसी वार्ड के डॉ आरडी चौधरी ने बताया है कि एक की हालत अधिक नाजुक है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader