18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बल्ब के बजाए दीप जलाने के विवाद में वृद्धा की जान चली गई

( Bihar News ) बात बिजली के बल्ब ( Death of old woman ) और दीपक जलाने की थी। इसमें एक महिला को जान से हाथ धोना पड़ गया। कोरोना ( Corona ) और लॉक डाउन ( Lock down ) में देश सेवा में जुटे लोगों के लिए प्रधानमंत्री की दीप ( Appeal of Modi ) जलाने की अपील पर हुए विवाद मारपीट से महिला की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
बल्ब के बजाए दीप जलाने के विवाद में वृद्धा की जान चली गई

बल्ब के बजाए दीप जलाने के विवाद में वृद्धा की जान चली गई

मधुबनी(बिहार): ( Bihar News ) बात बिजली के बल्ब ( Death of old woman ) और दीपक जलाने की थी। इसमें एक महिला को जान से हाथ धोना पड़ गया। कोरोना ( Corona ) और लॉक डाउन ( Lock down ) में देश सेवा में जुटे लोगों के लिए प्रधानमंत्री की दीप ( Appeal of Modi ) जलाने की अपील पर हुए विवाद मारपीट से महिला की मौत हो गई। दो समुदायों में के बीच हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। एहतिहात के तौर पर पुलिस बल लगाया गया है।

पड़ौसी से हुआ था विवाद
मामला जिले के रहिका क्षेत्र के सतलखा गांव का है। प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर रविवार रात्रि को गांव में लाइट बंद करके दीप जलाए गए। इस दौरान पड़ौसी द्वारा बल्ब जलाए रखने पर मना करने पर विवाद हो गया। दूसरे समुदाय के परिवार ने दीप जलाने से इंकार कर दिया। घर में बिजली का बल्ब जलाए रखा। इस पर दोनों परिवारों में विवाद हो गया।

हत्या का लगाया आरोप
विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में सत्तर वर्षीय कला देवी के चोट लग गई। इससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतका के पुत्र सुरेन्द्र मंडल ने पड़ौसी पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया है। वृद्धा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद वृद्धा की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।