16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोनों तरफ से तड़ातड़ चली गोलियां…पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्या के आरोपी को पैर में लगी गोली, अवैध हथियार सहित जख्मी हालत में गिरफ्तार

बिहार के मधुबनी में अवैध हथियार सहित हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि 10 फरवरी को राजनगर थाना के राघोपुर बलाट के पास जयराम मंडल की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी… नीचे पढ़ें पूरी खबर।

2 min read
Google source verification
Bihar Police Encounte

बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को दबोचा। प्रतीकात्मक फोटो। (सोर्स: AI जनरेटेड)

Bihar Police Encounter: बिहार के मधुबनी जिले में रविवार को पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घटना राजनगर (Rajnagar) थाना क्षेत्र की है, जहां हत्या के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार (Yogendra Kumar) ने बताया कि 10 फरवरी को राघोपुर बलाट (Raghopur Balat) के पास जयराम मंडल की (Jayram Mandal) गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे मधुबनी जा रहे थे। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में थी।

पुलिस को रविवार को मिली थी गुप्त सूचना

बता दें इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। मामले की तह तक पहुंचने और अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई, जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-दो कर रहे थे। जांच और कई तरह की पड़ताल के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली।

रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्या के मामले में शामिल अपराधकर्मी मोहम्मद अरशद (Mohammad Arsad) दो अन्य लोगों के साथ एक मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने राजनगर (Rajnagar) थाना क्षेत्र के रामपट्टी–बलाट रोड पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी।

कुछ देर बाद तेजी से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखते ही मोहम्मद अरसद ने अपने देसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी ताबड़तोड़ गोलीयां चलाई, इतने में एक गोलीअरसद के पैर में जा लगी। घायल होने पर वह वहीं गिर पड़ा, हालांकि बाइक पर बैठे दोनों अन्य लोग मौके से भाग निकले।

पुलिस ने तुरंत अरसद को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद की। इस घटना को लेकर राजनगर पुलिस स्टेशन (Rajnagar Police Station) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार (Yogendra Kumar) के अनुसार, अरसद पर लूट, छिनतई और चोरी जैसे अपराधों के लगभग आधा दर्जन मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।