अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरडी चौधरी व प्रखंड स्थित सूचीबद्ध निजी स्वास्थ्य संस्थानों के निरीक्षण के लिए क्रमश: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंडौल, झंझारपुर, विस्फी एवं खुटौना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कार्यभार सौंपा गया है।
जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना के तहत 16 निजी स्वास्थ्य संस्थान सूचीबद्ध है। जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीजों का ऑपरेशन किया जाता है। जिसमें ऑपरेशन का फीस सरकार द्वारा वहन किया जाता है। ज्ञात हो कि सरकार ने आरएसवीवाइ के सूचीबद्ध निजी स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप होने पर ही आरएसबीवाई के तहत इलाज के लिए अधिकृत किया जाएगा।
राष्ट्रीय मानक के अनुरूप स्वास्थ्य संस्थान नहीं होने के बाद वैसे संस्थान को इलाज का अधिकार समाप्त कर दिया जाएगा।
ये चिकित्सक करेंगे जांच
जिला मुख्यालय सहित प्रखंड स्तर पर गठित चिकित्सकों की टीम द्वारा सूबीबद्ध स्वास्थ्य संस्थानों की मानीटरिंग चेक लिस्ट के अनुसार जांच करेंगे। इन संस्थानों का निरीक्षण प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरडी चौधरी करेंगे. वहीं जीवन ज्योति हॉस्पिटल सकरी, लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सकरी, अमित हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड पंडौल बाजार का निरीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा. शीला मेमोरियल हॉस्पिटल भेजा मधेपुर, आनंद हॉस्पिटल मधेपुर का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मधेपुर करेंगे. भगवती स्वास्थ्य सेवा सदन झंझारपुर, मां भवानी नर्सिंग होम झंझारपुर व शिव गंगा नर्सिंग होम झंझारपुर की मानीटरिंग चेक लिस्ट के अनुसार अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक द्वारा किया जाएगा।
आरएसबीवाइ से होना होगा सूचीबद्ध
निरीक्षण का उद्देश्य मानीटरिंग चेक लिस्ट के अनुरूप कार्यरत निजी स्वास्थ्य संस्थान को ही आरएसबीवाई के तहत सूचीबद्ध करना है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा व व्यवस्था मुहैया हो सके।
डॉ अमरनाथ झा, सिविल सर्जन