2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल से भारत में प्रवेश के लिए सीमा पर भूखे-प्यासे हैं हजारों लोग

(Bihar News ) भारत नेपाल ( Indo-Nepal border ) सीमा के पिपरौन बॉर्डर पर अपने घरों में लौटने के लिए नेपाल से हजारों प्रवासी ( Labours stuck on border ) मजदूरों का जत्था पहुंच गया है। सभी प्रवासी छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ नेपाल सीमा के जटही में भूखे प्यासे रहने को मजबूर हैं। सीमा सुरक्षा इस रास्ते को अनाधिकृत बताकर इन्हें बॉर्डर पार (BSF not allowed ) करने से रोक रखा है।

2 min read
Google source verification
नेपाल से भारत में प्रवेश के लिए सीमा पर भूखे-प्यासे हैं हजारों लोग

नेपाल से भारत में प्रवेश के लिए सीमा पर भूखे-प्यासे हैं हजारों लोग

मधुबनी(बिहार)प्रियरंजन भारती: (Bihar News ) भारत नेपाल ( Indo-Nepal border ) सीमा के पिपरौन बॉर्डर पर अपने घरों में लौटने के लिए नेपाल से हजारों प्रवासी ( Labours stuck on border ) मजदूरों का जत्था पहुंच गया है। ये सभी दो दिनों से लगातार यहां पहुंचकर डेरा डाले हुए हैं। सभी प्रवासी छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ नेपाल सीमा के जटही में भूखे प्यासे रहने को मजबूर हैं। सीमा सुरक्षा इस रास्ते को अनाधिकृत बताकर इन्हें बॉर्डर पार (BSF not allowed ) करने से रोक रखा है।

नेपाल में नहीं मिल रहा खाना पीना

पिपरौन में सीमा सुरक्षा बल के कंपनी इंचार्ज हंसराज वर्मा ने से कहा कि भि_ामोड़ का रास्ता भारत में प्रवेश करने के लिए अधिकृत है। इस चेतावनी के बावजूद सभी प्रवासी अपने छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ बॉर्डर पार करने के लिए जटही में नदी किनारे डेरा डाले हुए हैं। प्रवासियों का कहना है कि नेपाल में खाना पीना नहीं मिल रहा है। लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद हैं। यातायात भी पूरी तरह ठप है। नेपाल से इतनी दूर यहां बॉर्डर तक काफी मुसीबतें झेलते हुए पैदल चलकर यहां पहुंचे हैं। ऐसे में फिर वापस भि_ामोड़ जा पाना संभव नहीं है।

पैदल चलकर हालत खराब हुई

पैदल चलकर यहां पहुंचने में ही प्रवासियों के बच्चे बुजुर्गों और महिलाओं की हालत खराब हो गई है। हालांकि खुली सीमा होने कारण ढेर सारे युवक खेतों के रास्ते सीयू पार कर चुके हैं। एसएसबी कमांडेंट शंकर सिंह ने कहा कि पिपरौन मार्ग अभी आवागमन के लिए अनाधिकृत है। रक्सौल और जोगबनी बॉर्डर ही अभी भारत में प्रवेश के लिए अधिकृत है।

कुवैत से लौटे 149 भारतीय

इस बीच कोरोना वायरस संकट के दौरान लॉकडाउन में विदेशों में फंसे भारतीयों का जत्था गया हवाई अड्डे पहुंचा। कुवैत के दोहा से 149 बिहारी नागरिकों का जत्था जजीरा एयरलाइंस की फ्लाईट से यहां पहुंचा।

Story Loader