2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सफेद रंग की कार में मिला 57 लाख का ये सामान, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Ganja Smugglers: ओडिशा से गांजा लेकर राजधानी रायपुर में खपाने निकले दो तस्करों को सिंघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया। तस्करों से 114 किलो गांजा (कीमती 57 लाख) जब्त किया।

2 min read
Google source verification
mahasamund_1.jpg

Mahasamund News: 15 मार्च को ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक सफेद कलर की कार ओडी 02 सीजी 2298 को बार्डर पर रोका गया। वाहन मेंदो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन की डिक्की में गांजा रखकर फुलबानी ओडिशा से रायपुर ले जाना बताया। दोनों ने अपना नाम वृंदाबन दंडिया पिता सिबा दंडिया (32) टेन्तुलिगड़ा थाना टिकाबली जिला फुलबानी ओडिशा और जोशोबंत दंडिया पिता विनोद दंडिया (23) टेन्तुलिगड़ा थाना टिकाबली जिला फुलबानी ओडिशा बताया।

यह भी पढ़ें: Holashtak 2024: कल से इतने दिनों के लिए लगेगा होलाष्टक, नहीं होंगे मंगल काम... ये राशि वाले रहें सतर्क

वाहन की तलाशी लेने पर 114 किलोग्राम गांजा मिला। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किए जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब और गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही और सघन चेकिंग अभियान करने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। महासमुंद के रास्ते से लगातार गांजा का परिवहन किया जा रहा है। गांजा तस्करी के लिए तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की CM साय ने की मदद, लोगों को दिए 21 लाख 80 हजार रुपए

मुख्य सरगना तक नहीं पहुंच रही पुलिस

ओड़िशा से गांजा की तस्करी लगातार की जा रही है। ज्यादातर मामलों में वाहन चालक ही पकड़ में आ रहे हैं। मुख्य सरगना को पुलिस कभी पकड़ नहीं पाती है। पिछले एक माह में सिंघोड़ा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। भारी मात्रा में गांजा पकड़ा गया है। महासमुंद जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पाइंट बनाकर वाहनों की जांच भी की जा रही है।

Story Loader