
Jashpur Nagar News: गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे जिले के 111 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वेच्छानुदान से 21 लाख 80 हजार का आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया है। शुक्रवार को बगिया के सीएम कैम्प में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता, जिला महामंत्री भरत सिंह, उपाध्यक्ष ठाकुर पुरूषोत्तम सिंह ने हितग्राहियों को चेक का वितरण किया। इस मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, पहले चरण में बस्तर में होगी वोटिंग... 4 जून को नतीजे घोषित
इस दौरान जुटे लोगों को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने कहा कि तीन माह के छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बड़ा काम कर दिखाया है। बगिया स्थित सीएम कैम्प भी आशा का केन्द्र बना हुआ है। यहां से 2 सौ से अधिक जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। भाजपा की सरकार आम लोगों की जरूरत और समस्याओं के साथ विकास को लेकर संवेदनशील है।
जिला महामंत्री भरत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के 3 माह के कार्यकाल में जशपुर जिले की विकास ना केवल पटरी पर वापस लौटी है, अपितु तेज गति से आगे बढ़ रही है। कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाले सर्वसुविधा युक्त अस्पताल की घोषणा इसका उदाहरण है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुरवासियों को स्वास्थ्य सेवा की जरूरतों के लिए बड़े शहरों की ओर दौड़ लगाने से मुक्ति मिल सकेगी। सरकारी अस्पताल में ही उच्च गुणवत्तायुक्त उपचार उपलब्ध हो सकेगा। जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम सिंह ने कहा कि स्वेच्छा अनुदान का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव सहित भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Published on:
16 Mar 2024 05:23 pm

बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
