2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबरन झगड़ा करने के चक्कर में खुद की जान गवां बैठा पति, पत्नी ने सब्बल से कुचल कर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

CG Murder Case: पति की हत्या के आरोप मे पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
korba.jpg

Korba Crime News: पुलिस ने बताया कि 13 मार्च की शाम ग्राम भालूसटका नकटीखार में रहने वाले श्याम लाल राठिया की लाश उसके घर के आंगन में मिली थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। संदेही तक पहुंचने के लिए डॉग स्कॉयड की मदद भी ली गई थी। डॉ स्कॉयड से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिली।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने किया तारीखों का ऐलान, देखें

इस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी कलश बाई राठिया को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की तो महिला ने सब्बल से मारकर पति की हत्यार करना स्वीकार किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति श्याम लाल आदतन शराबी था। शराब खरीदने के लिए पैसा मांगता और पीने के बाद रोजाना झगड़ा करता था। घटना के दिन भी श्याम लाल ने अपनी पत्नी से 50 रुपए मांगा था और शराब पीकर घर पहुंचा था। सुबह में कलश बाई सब्जी बेचने के लिए खरमोरा बाजार चली गई। दोपहर को घर लौटी तो वह पत्नी से फिर विवाद करने लगा।

यह भी पढ़ें: जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा: नहर में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, छाया मातम

कलश बाई को धक्का देकर मारपीट करने लगा। अपने हाथ में रखे कैंची से श्याम लाल ने पत्नी पर हमला करने का कोशिश किया। बचाव के दौरान कैंची कलश बाई के हाथ में लगी। गुस्से में कलश बाई ने पति को सब्बल से मारा। श्याम लाल गिर गया। उसकी मौत हो गई। महिला डर गई और वह बचने के लिए बहाने बनाने लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Story Loader