3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा: नहर में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, छाया मातम

CG News: जीवन दायिनी नहर एक ओर किसानों के लिए अमृत की धार साबित हो रही वहीं दूसरी ओर यही नहर निस्तारी कर रहे लोगों के लिए मौत की धार भी साबित होते नजर आ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
janjgir.jpg

Janjgir Champa News: जीवन दायिनी नहर एक ओर किसानों के लिए अमृत की धार साबित हो रही वहीं दूसरी ओर यही नहर निस्तारी कर रहे लोगों के लिए मौत की धार भी साबित होते नजर आ रहा है। पखवाड़े भर के भीतर जांजगीर नहर में दो मासूम बह गए। जिसमें एक मासूम कोरबा जिले का था तो वहीं दूसरा जांजगीर के ही सिंचाई कालोनी का था। जो गुरुवार की दोपहर नहर में तैरते वक्त बह गया।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024 : चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू... छत्तीसगढ़ समेत भारत में लागू हुई आचार संहिता

शुक्रवार को उसका शव मिला है। सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक सिंचाई कालोनी जांजगीर निवासी 8 साल का रितेश पिता दीपक बघेल गुरुवार की दोपहर मुख्य नहर जांजगीर के पानी में स्नान करते वक्त डूब गया। मामले की सूचना थाना जांजगीर पुलिस को मिलने पर तत्काल पुलिस द्वारा बालक की पतासाजी की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह जांजगीर पुलिस द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम अवरीद बड़े नहर के पानी से स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक के शव को सुबह बरामद किया गया। शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया।

यह भी पढ़ें: रिश्तेदारों से भी रहें सावधान, मामा ने भांजे के साथ की शर्मनाक हरकत, जानकर शर्म से हो जाएंगे पानी-पानी

इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इस पूरे अभियान में टीआई प्रवीण कुमार द्विवेदी, निरीक्षक सत्यकला रामटेके थाना प्रभारी नवागढ़ एवं नगर सेना जांजगीर गोताखोर टीम तथा बच्चों के परिजनों द्वारा लगातार प्रयास किया गया, सभी का विशेष योगदान रहा।

Story Loader