30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठंड में सेहत का खजाना है मखाना, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सारे सूखे मेवे गुणों से भरपूर होते हैं लेकिन मखाना ठंड में शरीर को बीमारियों से बचाए रखने में बहुत फायदेमंद है।

2 min read
Google source verification
ठंड में सेहत का खजाना है मखाना, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

ठंड में सेहत का खजाना है मखाना, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

महासमुंद. सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट ज्यादा खाया जाता है। हम सभी जानते है कि बादाम, किशमिश, पिस्ता, चिलगोजे, अखरोट और मखाने में बहुत से पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। वैसे तो सारे सूखे मेवे गुणों से भरपूर होते हैं लेकिन मखाना ठंड में शरीर को बीमारियों से बचाए रखने में बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन,एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, कैल्शियम, मिनरल्स, न्यूट्रिशियंस और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व शरीर के पोषण के लिए बहुत जरूरी है। आइए जाते है इनसे होने वाले फायदों के बारे में :


1. मखाने में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है। ये ग्लूटेन रहित होता है इसलिए इसे सुबह नाश्ते में खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

2.मखाना रक्त शर्करा स्तर को सामान्य बनाए रखता है। इसलिए इसे खाने से डायबिटीज के रोगियों को लाभ होता है।

3. रात में सोते समय दूध के साथ मखाने का सेवन करने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है। क्योंकि ये तनाव को दूर करने और ब्लॉक नसों को खोलने में मदद करता है।

4. मखाने खाने से ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है। इससे किडनी की समस्या दूर होती है।

5. मखाने में एंटी हीलिंग प्रापर्टीज होती है इसलिए मसूड़ों के दर्द में आराम मिलता है। इससे दांत में दर्द भी नहीं होता है।

6. मखाने में फाइबर होता है इसलिए ये शरीर में न्यूट्रिशन्स देने का काम करता है। इसे खाने से शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती है।

7. मखाने के चार दाने रोजाना नियम से खाने पर शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है।

8 . रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करने से तनाव कम होता है। इससे दिमाग रिलैक्स महसूस करता है।

9 .यह स्प्लीन को डिटॉक्‍सीफाइ करता है और किडनी को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से खून भी साफ रहता है।

10 . मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

Story Loader