यहां के शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के नाम पर मात्र खानापूर्ति कर रहे हैं। बच्चों को उचित ढंग से पढ़ाया नहीं जा रहा है। इस स्कूल के बच्चों को ठीक से गिनती और पहाड़ा तक नहीं आता है। बच्चे दिन पर दिन शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। बच्चों को उचित मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है। ठीक ढंग से पठन पाठन नहीं होने से बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है।