27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईकेवाईसी कराने गर्मी में भटक रहे लोग, सर्वर डाउन की समस्या

महासमुंद. एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड योजना के तहत राशनकार्ड के सभी सदस्यों को ईकेवाईसी कराने का कार्य सुस्त गति से चल रहा है। 100 प्रतिशत ई-केवाईसी अभियान ईपोष-मशीन का सर्वर भी रोड़ा बना हुआ है। वहीं हड़ताल के कारण बंद राशनदुकानों से हितग्राहियों को निराश वापस भी लौटना पड़ रहा है।
2 min read
Google source verification

अब तक एक लाख 58 हजार 740 लोगों ने ही ईकेवाईसी कराया है। 9 लाख 49 हजार 444 लोगों को ईकेवाईसी कराना शेष हैं। राशनकार्डधारियों को 30 जून तक का ही समय दिया गया है। जिले के कुल 593 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें संचालित है। कुल 3 लाख 16 हजार 792 राशनकार्ड प्रचलित है। प्रचलित राशनकार्ड के सदस्य के रूप में दर्ज 11 लाख 8 हजार हितग्राही है। राशनकार्ड के हितग्राहियों के आधारकार्ड की जानकारी प्रमाणीकृत होना जरूरी है। पिछले कुछ दिनों से सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शासकीय राशन दुकान बंद थे, जिसके कारण ईकेवाईसी कराने का कार्य प्रभावित हुआ है। इसके अलावा राशन का वितरण करने का कार्य भी प्रभावित हुआ है। ईपीओएस मशीन में बच्चों के बायोमेट्रिक नहीं होने से लोगों को आधार अपडेट कराने के लिए वर्तमान में चक्कर काटने पड़ रहे हैं। भीषण गर्मी में लोगों को आधार सेंटर के बाहर कतार में लगकर खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं जहां राशनकार्ड ईकेवाईसी का कार्य हो रहा है, वहां लोग अपना नंबर लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ईपीओएस मशीन में प्रत्येक सदस्य का फिंगर स्कैन किया जा रहा है। मशीन में बायोमेट्रिक स्कैन प्रमाणित होने के बाद ही मशीन में जानकारी अपलोड होती है। बुजुर्गों का कई बार अंगूठा या अन्य उंगलियों का फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने से समस्या आती है। बच्चों में भी यही समस्या आ रही है।

सहायक खाद्य अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 30 जून अंतिम तिथि है। तिथि वृद्धि के संबंध में अब तक कोई निर्देश नहीं आया है। ईपीओएस मशीन में कभी-कभी सर्वर की समस्या आती है।

बड़ी खबरें

View All

महासमुंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग