
नारियल लोडेड ट्रक को रोकते ही पुलिस वाले रह गए हक्के-बक्के, तलाशी में मिला 2 करोड़ का गांजा
महासमुंद. सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल बार्डर के पास एक ट्रक से 10 क्विंटल 5 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को पकड़ा। ट्रक में नारियल की आड़ में गांजा की तस्करी (Ganja Smuggling) की जा रही थी। पकड़े गए दोनों तस्कर संबलपुर (ओडिशा) से गांजा लेकर अमरकंटक जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सीमावर्ती जिला बरगढ़ (ओडिशा) की ओर से सिंघोड़ा, सरायपाली के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है। थाना सिघोड़ा की टीम तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर नाकेबंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक ट्रक सीजी 17 एच 2027 तेज रफ्तार से ओडिशा ओर आ रहा था। जिले के रेहटीखोल की बार्डर के पास ट्रक को रोका गया।
वाहन में दो व्यक्ति अशोक कुमार देहुरी पिता प्रसन्न कुमार देहुरी (26) जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला संबलपुर और अशोक कुमार साहू पिता ए साहू (27) संबलपुर (ओडिशा) सवार थे। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे अमरकंटक जा रहे हैं। ओडिशा से मध्यप्रदेश जाने का कारण पूछा, तो गोलमोल जवाब देने लगे। शक होने पर वाहन की तलाश ली गई। तलाशी में नारियल के बोरियों के नीचे 33 बोरियों में गांजा मिला। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 990 पैकेट में 10 क्विंटल 5 किलो जब्त किया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ने ठाकुर बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। इससे पहले 9 क्विंटल 50 किलो गांजा पकड़ाया था। अब 10 क्विंटल 5 किलो गांजा पकड़ाया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि गांजा की बड़ी खेप निकलने वाली है। इसी कारण पुलिस की टीम सक्रिय हुई और गांजा तस्करों को पकड़ने में कामयाबी मिली।
यह कार्रवाई एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में एसडीओपी विकास पाटले के निर्देशन में टीआई चंद्रकांत साहू सनातन बेहरा शोभाराम वर्मा, सरोज चारिक, श्रीकांत भोई, चितरंजन प्रधान, रमाकांत त्रिपाठी आलोक शर्मा के द्वारा की गई।
Published on:
03 Nov 2020 03:47 pm

बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
