5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लोगों का रिश्ता भाई-भाई जैसा: राज्यपाल

Mahasamund news: राज्यपाल ने महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं की बनाई गई बांस और विभिन्न सामग्री की तारीफ की। कुछ समूह की महिलाओं ने राज्यपाल से ओडिशा भाषा में बातचीत की।

2 min read
Google source verification
राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल से मुलाकात

Chhattigarh news: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिश्व भूषण हरिचन्दन मंगलवार को महासमुंद जिले के ग्राम सिरपुर (बांसकुड़ा) में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति की बिहान समूह की महिलाओं और हितग्राहियों से मिले। उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी।

राज्यपाल ने महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं की बनाई गई बांस और विभिन्न सामग्री की तारीफ की। कुछ समूह की महिलाओं ने राज्यपाल से ओडिशा भाषा में बातचीत की। राज्यपाल बिश्व भूषण हरिचन्दन ने बांसकुड़ा कार्यक्रम परिसर में कदम का पौधा रोपा। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लोगों का रिश्ता भाई-भाई जैसा है। भाषा-बोली में भिन्नता होने के बावजूद संस्कृति व संस्कार भी मिलते जुलते हैं।

राज्यपाल ने कहीं यह बात

राज्यपाल ने कहा कि मैं आज आपसे मेल-मुलाकात और बातचीत करने आया हूं। आपकी जो समस्या है, कलेक्टर को लिख कर दें। बड़ी समस्याएं मुझे भेज सकते हैं। समस्या का समाधान होगा। समूह की महिलाओं ने राज्यपाल को बांस से बनी और विभिन्न सामग्रियों की टोकरी सौंपी। राज्यपाल बिश्व भूषण हरिचन्दन ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत जरूरतमंदों, पांच दिव्यांगों को समाज कल्याण की ओर से ट्राइसिकल, कृषि विभाग की तरफ से दो किसानों को स्प्रेयर, तीन किसान को बीज मिनीकिट और मत्स्य विभाग की मोंगरी योजना के तहत दो हितग्राहियों को आइस बॉक्स और मछली जाल सौंपा। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास की ओर से गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने राज्यपाल और अतिथियों का स्वागत किया और सिरपुर के साथ ही जिले की जानकारी से अवगत कराया।

यह भी पढ़े: भांजी की शादी में स्टेज पर डांस कर रहे इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत, छाया मातम

बांस कला में बनाया जा रहा हुनरमंद

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बताया कि स्थानीय निवासियों एवं आदिवासी महिलाओं को बांस कला के साथ-साथ कमार जाति की महिलाओं की अभिरुचि और स्थानीय बाजार मांग के अनुसार अन्य कला में प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जा रहा है। राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो ने भी महासमुंद के बारे में बताया। आभार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक ने किया। कार्यक्रम में महासमुंद पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजूपत सहित बांसकुड़ा के सरपंच, जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में आस-पास के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यह भी पढ़े: ऑनलाइन प्यार के चक्कर में महिलाओं व विधवाओं ने गंवाए अपने लाखों रुपए