31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरंग दल कार्यकर्ता का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, मचा हड़कम्प

जिले में देर शाम एसपी आवास के पीछे पहाड़ी पर बजरंग दल कार्यकर्ता का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महोबा

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 3 Oct 2018, 10:57 AM IST

mahoba

बजरंग दल कार्यकर्ता का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, मचा हड़कम्प

महोबा. जिले में देर शाम एसपी आवास के पीछे पहाड़ी पर बजरंग दल कार्यकर्ता का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिवारीजन इसे हत्या बताते हुए दूसरे समुदाय के पांच युवकों पर आरोप लगा रहे हैं। मृतक बजरंग दल का वार्ड संयोजक बताया जा रहा है। सुचना पर जिला अस्पताल में बजरंग दल और बीजेपी कार्यकर्ताओ सहित सैकड़ों लोग इकठ्ठा हो गए और जमकर हंगामा किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की। घटना के लिए परिवारीजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। एहतियातन मौके पर भारी पुलिस बल सहित पीएसी तैनात की गई है।

पहाड़ी पर शव मिलने से हड़कंप मच गया

महोबा में देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास के पीछे बनी कांशीराम कालोनी निवासी 18 वर्षीय युवक राहुल वर्मा का शव संदिग्ध अवस्था में पहाड़ी पर मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजन बताते है कि एक सप्ताह पूर्व राहुल का कालोनी में ही रहने वाले जावेद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, आरोप है कि जावेद ने अपने चार साथियों के साथ मृतक राहुल को घर से निकालकर जमकर पीटा था। जिसके बाद राहुल ने कोतवाली में सभी के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी थी और अपनी जान का ख़तरा भी बताया था। मगर इस मामले में पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया था और आज देर शाम राहुल का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक राहुल बजरंग दल का वार्ड संयोजक है

आपको बता दें कि मृतक राहुल बजरंग दल का वार्ड संयोजक है। राहुल की सदिग्ध शव पहाड़ी पर मिलने की सुचना पर कोतवाली पुलिस सहित उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए वहीं बजरंग दल कार्यकर्त्ता की संदिग्ध मौत पर देखते ही देखते बजरंग दल और बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्त्ता इकठ्ठा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। राहुल की मौत से गुस्साएं कार्यकर्ताओ ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया और पुलिस को जमकर कोसा। माहौल बिगड़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल सहित एक ट्रक पीएसी भी आ गई। मृतक के परिवारजनों ने हत्या की शंका जताते हुए पूर्व में हुए विवाद को कारण बताया है।

जान से मारने की दी थी धमकी

मृतक राहुल की मां रामदेवी और बहन बेबी बताती है कि कालोनी में ही रहने वाले जावेद का 13 वर्षीय पुत्र खो गया था जिसको लेकर राहुल पर आरोप लगाकर सभी ने मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसकी पुलिस में भी लिखित शिकायत की गई थी मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और आज ये घटना हो गई। यदि पुलिस तभी मामले को गंभीरता से लेती तो शायद ये घटना न होती। परिवार के लोगो ने जावेद सहित पांच नामजद लोगों पर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है।

जमकर हंगामा कर रहे हैं बजरंग दल वाले

वहीं गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने शहर की मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया है और जमकर हंगामा कर रहे हैं और दूसरी ओर बजरंग दल के जिला संयोजक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनके कार्यकर्त्ता की मौत के लिए सीधे तौर पर कोतवाली पुलिस जिम्मेदार है। यदि तभी समय रहते कार्यवाही की जाती तो उनके कार्यकर्त्ता की मौत नहीं होती। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की मांग की है। बहरहाल युवक की मौत के क्या कारण है इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है वहीं परिवार द्वारा पांच लोगों पर आरोप लगाए जाने की दिशा में भी पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। युवक की मौत से बजरंग दल कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश है।