26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महोबा में दर्दनाक सड़क हादसा…तीन महिलाओं की मौत, अनियंत्रित पिकअप पांच महिलाओं को रौंदते हुए फरार

शादी समारोह से खाना बनाकर लौट रही चार महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप ने बुधवार की देर रात मंदिर के पास टक्कर मार दी। हादसे में तीन की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

महोबा

image

anoop shukla

Feb 26, 2026

Up news, accident news

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत

बुधवार की देर रात महोबा में भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पांच पैदल महिलाओं को रौंद दिया। यह घटना देर रात हुई जब महिलाएं शहर के मीरा पैलेस होटल में एक शादी समारोह में खाना बनाने का काम खत्म कर अपने घरों की ओर पैदल लौट रही थीं।

पांच महिलाओं को रौंदते हुए पिकअप चालक फरार

आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचते ही एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों में श्यामरानी(40), गीता(35) और पूर्व सभासद भागवती(50) शामिल हैं।

श्यामरानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीता और भागवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भटीपुरा निवासी तुलसा और राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

परिजनों में मचा कोहराम, फरार पिकअप की तलाश में पुलिस

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घायल महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। हादसे की शिकार महिलाओं के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।